×

फिर विवादों में दीपिका: होगा करोड़ों का घाटा, अब खतरे में इनकी ये फिल्म

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने वाली है लेकिन उस पहले ही एक बड़ा विवाद सामने खड़ा नजर आ रहा है।

Roshni Khan
Published on: 8 Jan 2020 7:50 AM GMT
फिर विवादों में दीपिका: होगा करोड़ों का घाटा, अब खतरे में इनकी ये फिल्म
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने वाली है लेकिन उस पहले ही एक बड़ा विवाद सामने खड़ा नजर आ रहा है। JNU हिंसा और ऐसे कई मुद्दों के बीच बॉलीवुड के कई सितारे प्रोटेस्ट करते दिखाई दिए। वहीं अब दीपिका के JNU में 10 मिनट के साइलेंट प्रोटेस्ट ने उनकी फिल्म 'छपाक' को सोशल मीडिया पर ट्रेंड में ला दिया है।

ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईराक जंग: सहमी दुनिया, तो इन देशों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया…

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब दीपिका की फिल्म विवादों में न फंसी हो। उनकी हर फिल्म रिलीज से पहले ऐसे ही किसी विवाद के घेरे में आ जाती है। 'कॉकटेल' की 'वेरोनिका' से लेकर 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की 'लीला' या फिर 'पद्मावत' की 'रानी पद्मावती' और अब 'छपाक' की रिलीज के पहले ये नया विवाद कुछ और ही इशारा कर रहा है। तो आइए आज नजर डालते हैं दीपिका की ऐसी ही फिल्मों के विवादों पर...

कॉकटेल

फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण ने एक बोल्ड लड़की 'वेरोनिका' का रोल निभाया था। इस फिल्म में दीपिका के बोल्ड ड्रेस और उनके क्लीवेज को लेकर विवाद बना था।

गोलियों की रासलीला राम-लीला

संजय लीला भंसाली के बैनर में बनी इस फिल्म का नाम पहले 'रामलीला' था इस नाम को लेकर काफी विरोध हुआ। क्योंकि यह लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला था जिसके चलते फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' किया गया।

बाजीराव-मस्तानी

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में एतिहासिक पात्र पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले भी बाजीराव-मस्तानी के वंशजों ने इतिहास से छेड़खानी को लेकर विरोध जताया था।

ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईराक जंग: सहमी दुनिया, तो इन देशों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया…

पद्मावत

साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' को लेकर भी यही विवाद सामने आया कि इस फिल्म में राजस्थान के इतिहास से छेड़खानी की गई है। इस फिल्म पर काफी बवाल हुआ था और तो और लोगों ने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली को मारने की धमकी तक दे डाली थी। लेकिन बहुत सारे विरोधों के बाद भी रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गजब का प्रदर्शन दिखाया और जबरदस्त कलेक्शन किया था और फिल्म ने भारत में लगभग 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 585 करोड़ के आसपास कमाई की थी।

वहीं अब दो साल बाद फिर से दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' रिलीज करने जा रही हैं। ऐसे में उनका JNU मामले में विवादों में आना उनके फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story