×

इस सिंगर के गानों पर थिरकना पसंद करती हैं मस्तानी दीपिका पादुकोण, इसने किया खुलासा

By
Published on: 8 Jan 2017 7:13 AM GMT
इस सिंगर के गानों पर थिरकना पसंद करती हैं मस्तानी दीपिका पादुकोण, इसने किया खुलासा
X

deepika-padukone

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने रैपर हनी सिंह का हर कोई दीवाना है। तभी उनके गाने पार्टियों में ही नहीं सुनाई देते बल्कि छोटे बच्चों भी गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। वहीं बॉलीवुड की मस्तानी यानी की दीपिका पादुकोण भी हनी सिंह के गानों की दीवानी हैं। खासकर के 'अंग्रेजी बीट' की एक तरफ जहां बॉलीवुड हस्तियां इंग्लिश गानों पर थिरकना पसंद करती हैं, वहीं दीपिका पादुकोण को 'अंग्रेजी बीट' खूब पसंद आता है।

आगे की स्लाइड में जानिए किसने खोला यह राज

deepika-padukone

दीपिका पादुकोण से जुड़े हुए एक सोर्स का कहना है कि दीपिका को उनकी फिल्म 'कॉकटेल' का गाना 'अंग्रेजी बीट' खास तौर पर पसंद है। इसे सुनने की वह आदी हैं। फिल्म 'कॉकटेल' को दीपिका स्पेशल मानती हैं क्योंकि इसने उनके करियर को नया मोड़ दिया। दीपिका और हनी सिंह ने एक से बढ़कर एक हिट सॉंन्ग्स दिए हैं। जिनमें फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का लुंगी डांस और 'रचे 2' का पार्टी ऑन माय माइंड काफी फेमस भी हुए। बता दें कि कुछ टाइम पहले दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म 'xXx: The Return of Xander Cage' की को-स्टार रूबी रोस बे अपने और दीपिका के डांस की एक क्लिप सोशल मीडिया में शेयर की थी, जिसमें वह हनी सिंह के ही लव डोज पर ठुमके लगा रही थी।

Tags:

Next Story