TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

आमिर,मोहन के बाद महाभारत के शंखनाद से जुड़ा दीपिका का नाम, ये कैरेक्टर करेगी प्ले

दीपिका पादुकोण ‘छपाक’ के बाद ‘महाभारत’ में काम करेंगी। इस फिल्म को एक्टिंग के साथ में प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म महा भारत में दीपिका द्रौपदी का रोल प्ले करेंगी। फिल्म महाभारत के जरिए दीपिका द्रौपदी की कहानी कहेंगी। मधु मंटेना दीपिका के साथ फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

suman
Published on: 25 Oct 2019 8:19 AM GMT
आमिर,मोहन के बाद महाभारत के शंखनाद से जुड़ा दीपिका का नाम, ये कैरेक्टर करेगी प्ले
X

जयपुर: दीपिका पादुकोण ‘छपाक’ के बाद ‘महाभारत’ में काम करेंगी। इस फिल्म को एक्टिंग के साथ में प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म महा भारत में दीपिका द्रौपदी का रोल प्ले करेंगी। फिल्म महाभारत के जरिए दीपिका द्रौपदी की कहानी कहेंगी। मधु मंटेना दीपिका के साथ फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

हो गया खुलासा: इसलिए विमान में विंडो के सामने नहीं होती सीट, जानिए कई खास बातें

इस फिल्म का पहला भाग 2021 में रिलीज़ होगा। जो 2 और 3 भाग में बनेगी। इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए अभी डायरेक्टर का नाम सामने नहीं आया है। हाल में खबर थी कि आमिर ख़ान महाभारत बनाने वाले हैं। जिस पर अरबों का प्रोजेक्ट है। अपनी फिल्म में आमिर कृष्ण का रोल निभाएंगे। इसके अलावा साऊथ के सुपरस्टार मोहन लाल ने भी कुछ महीने पहले महाभारत बनाने का ऐलान किया था। मोहनलाल एम टी वासुदेवन नायर की नॉवेल ' रंदमुज़्हम ' पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी , जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रूपये बताई गई थी। ये फिल्म भीम के कैरेक्टर को महाभारत दिखाने की कहानी थी। हालांकि यह प्रोजेक्ट भी प्री-प्रोडक्शन से आगे नहीं बढ़ सका। महाभारत तो ज्यादातार प्रोड्यूसर को पसंद आता है। लेकिन हैं इसमें कौन आगे बढ़कर सामने आता है।

suman

suman

Next Story