×

Deepika Padukone Pregnancy: सेरोगेसी की मदद से मां बनी हैं दीपिका पादुकोण? जानें क्या है सच

Deepika Padukone Pregnancy: हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, लेकिन क्या एक्ट्रेस सेरोगेसी की मदद से मां बनने जा रही हैं? आइए जानते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 29 Feb 2024 6:15 AM GMT
Deepika Padukone Pregnancy
X

Deepika Padukone Pregnancy (Image Credit: Social Media)

Deepika Padukone Pregnancy: पिछले काफी समय से दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा था कि दीपिका दो महीने की प्रेग्नेंट हैं और इस साल उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। वहीं, अब इन खबरों को कपल ने कंपर्म कर दिया है। जी हां...दीपिका और रणवीर ने पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। कपल के इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों का सवाल है कि क्या दीपिका सेरोगेसी की मदद से मां बन रही हैं? जाहिर है बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने सेरोगेसी की मदद से अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। इनमें प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा और नयनतारा जैसी कई एक्ट्रेस शामिल हैं। तो आइए आपको बताते हैं क्या है दीपिका की प्रेग्नेंसी का सच?

दीपिका ने शेयर की अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही कपल ने डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है। कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''बेबी सितंबर 2024 में आने वाला है।'' बता दें कि पिछले काफी समय से दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की चर्चा थी। हाल ही में मीडिया को एक सूत्र ने बताया था कि दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट हैं।


क्या सेरोगेसी की मदद से मां बनी दीपिका पादुकोण?

दीपिका पादुकोण की उम्र 38 साल है और इस उम्र में ज्यादातर महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें IVF या सेरोगेसी की मदद लेनी पड़ती है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा ने भी सेरोगेसी की मदद ली थी। हालांकि, दीपिका पादुकोण ने सेरोगेसी की मदद नहीं ली है। जैसा कि हमने आपको बताया कि हाल ही में एक सूत्र ने मीडिया को बताया था कि दीपिका मां बनने वाली हैं और वो अपने दूसरे महीने में हैं यानी ये बात तो साफ है कि दीपिका ने सेरोगेसी की मदद नहीं ली है।


ये बॉलीवुड एक्ट्रेस सेरोगेसी की मदद से बनीं मां

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा और राज कुंद्रा भी सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। शिल्पा की बेटी का नाम शमिशा शेट्टी कुंद्रा है।


एकता कपूर- हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्ममेकर और टीवी क्वीन एकता कपूर के घर भी सेरोगेसी के जरिए किलकारी गूंजी है। बता दें कि एकता के बेटे रवि का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से ही हुआ।


प्रीति जिंटा- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी सेरोगेसी के जरिए ही मां बनी हैं। उन्होंने सेरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के बच्चों का नाम मैं और जीन है।


प्रियंका चोपड़ा- ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर भी पिछले साल सेरोगेसी के जरिए किलकारी गूंजी थी। सेरोगेसी की मदद से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का इस दुनिया में स्वागत किया था।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story