OMG: क्या सच में हो गया बाजीराव-मस्तानी का ब्रेकअप या है सिर्फ अफवाह?

suman
Published on: 2 March 2017 5:04 AM GMT
OMG:  क्या सच में हो गया बाजीराव-मस्तानी का ब्रेकअप या है सिर्फ अफवाह?
X

मुंबई: बॉलीवुड के लव बर्ड्स दीपिका और रणवीर सिंह के बारे में खबरें आ रही है कि दोनों अलग हो गए है। साये की तरह दीपिका के साथ चलने वाले रणवीर सिंह इन दिनों साथ नहीं दिख रहे है। दोनों सोलो अपीयरेंस दे रहे हैं। दीपिका ने ऑस्कर पार्टीज अटेंड कीं तो रण‍वीर सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आया। 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के हिट होने पर भी दीपिका के लिए रणवीर का कोई बयान नहीं आया।

आगे

कुछ दिनों पहले दीपिका एक ब्रांड की लॉन्च पार्टी गईं थी। वहां मीडिया ने उन्हें रिलेशनशिप को लेकर खूब सवाल पूछे। जब एक रिपोर्टर ने पूछा की क्या रणवीर से उनके ब्रेकअप की खबरें सही हैं, तो दीपिका 'हां' या 'ना' कुछ भी कहने से बचते दिखीं और कहा 'आप जो सुनना चाहते हैं मैं वही बोल दूंगी।'आप बताओं क्या सुनना है।

आगे

शाहिद कपूर के बर्थ डे पार्टी में भी दोनों गए तो थे, पर साथ नजर नहीं आए। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके रिश्ते में दरार अा गई। इन दिनों दोनों को एक साथ कम देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फरवरी में इनके ब्रेकअप की खबरें अाई थी। एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने बताया था कि दो लोगों के रिश्ते में रहने के लिए ये जरुरी है कि वो एक दूसरे की डिमांड और सामने वाले के प्रोफेशन को समझें। वही दूसरी तरफ रणवीर ने भी इस बारे में कोई बातचीत नहीं की।

suman

suman

Next Story