×

PHOTOS: रणवीर-दीपिका को नहीं है पद्मावती विवाद की परवाह, कर रहे हैं ये काम

suman
Published on: 3 Dec 2017 7:25 AM GMT
PHOTOS: रणवीर-दीपिका को नहीं है पद्मावती विवाद की परवाह, कर रहे हैं ये काम
X

मुंबई: बॉलीवुड विवादों से घिरी फिल्म पद्मावती पर संकटों में घिरी हुई हैं। लेकिन विवादों के बीच फिल्म के स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ फोटो सामने आईं हैं। इन्हें देखकर तो एेसा लग रहा है कि फिल्म में चाहे जितने मर्जी संकट आए, लेकिन इन दोनों की पर्सनल लाइफ में कोई असर नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें...इरफान की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘पजल’ का सनडांस फिल्मोत्सव में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

रणवीर और दीपिका को जोया अख्तर के घर से बाहर निकलते देखा गया। रणवीर और दीपिका ने जोया के घर में एक पार्टी को एंजॉय किया। विवादों से घ‍िरी फिल्म पद्मावती में ये कपल लीड रोल में हैं। पद्मावती की भूमिका में दीपिका पादुकोण हैं और अलाउद्दीन ख‍िलजी की भूमिका में रणवीर। इन दोनों ही किरदारों का सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा है कि उनकी फिल्म इतिहास पर नहीं, बल्क‍ि मलिक मोहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर है। इस फिल्म की लागत 160 करोड़ हैं। इसे भंसाली ने बड़े स्तर पर फिल्माया है।

यह भी पढ़ें...‘गली बॉय’ को लेकर आलिया ने कह दी ऐसी बात, जो रणवीर सिंह को करेगी हैरान

फिल्म पहले एक दिसंबर को रिलीज हो रही थी, लेकिन राजपूत करणी सेना और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद अब इसकी रिलीज अन‍िशिचत समय के लिए टल गई है।

suman

suman

Next Story