×

दीपिका के चेहरे पर आई खुशी, शाहिद बनेंगे उनके पति

Newstrack
Published on: 21 July 2016 8:32 AM GMT
दीपिका के चेहरे पर आई खुशी, शाहिद बनेंगे उनके पति
X

मुंबई: दीपिका मस्तानी के बाद पद्मावती बनने वाली है, यानि दीपिका फिल्म पद्मावती में लीड रोल में है, लेकिन इस फिल्म में उनके पति के रुप में अब तक एक्टर का चुनाव नहीं हो पाया है। अब खबर रही है कि शाहिद कपूर दीपिका पादुकोण के पति का रोल मिलने वाला है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे है।

shahid-kapoor

शाहिद से पहले भी एक एक्टर को दीपिका के पति के रोल के लिए सेलेक्ट किया गया था,लेकिन उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया। अब भंसाली ने फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका के पति के रोल के लिए शाहिद से संपर्क किया है और हो सकता है वो दीपिका के पति बन जाए।

deepika-padukone--shahid-ka

एकबार फिर होंगे बाजीराव-मस्तानी साथ

'पद्मावती' में दीपिका और रणवीर सिंह लीड रोल में है। अगर शाहिद इस फिल्म के लिए हामी भरते हैं तो पहली बार शाहिद और दीपिका की केमेस्ट्री पर्दे पर दिखने को मिलेगी। बाजीराव-मस्तानी के सफलता के बाद संजय ने इन स्टार कास्ट के साथ पद्मावती बनाने की घोषणा की।

Newstrack

Newstrack

Next Story