×

हो गया खुलासा: जल्द पापा बनेंगे रणवीर, प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! ये रहे सबूत

बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बच्चे के लिए बधाइयां मिली हों। इससे पहले भी अफवाह उड़ी थी कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

Manali Rastogi
Published on: 5 Nov 2019 7:20 AM GMT
हो गया खुलासा: जल्द पापा बनेंगे रणवीर, प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! ये रहे सबूत
X
दीपिका पादुकोण

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार वो अपनी फिल्म या रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में नहीं हैं। बात कुछ और ही है। मतलब ये है कि एक बार फिर दीपिका ने 'मां' बनने को लेकर कुछ अफवाहों को हवा दे दी है। जी हां, दीपिका की सोशल मीडिया पर कुछ टेवीरें वायरल हो रही हैं, जिससे ये लग रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें: तीस हजारी कोर्ट मामला: सड़क पर पुलिसकर्मी, कांग्रेस का BJP पर निशाना

दीपिका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसे देखकर फैंस को ये लगा कि वो खुद प्रेग्नेंट हैं, इसलिए वो ये तस्वीरें साझा कर रही हैं। तस्वीरों में आपको दीपिका नन्ही दीपिका लेटी हुईं नजर आएंगी। दीपिका ने इसपर कैप्शन लिखा है कि, "दिवाली के बाद का जश्न।" दीपिका की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वह कोई 'अच्छी खबर' देने वाली हैं।

मिली ढेर सारी बधाइयां

बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बच्चे के लिए बधाइयां मिली हों। इससे पहले भी अफवाह उड़ी थी कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, तब दीपिका ने कहा कि था कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं है और अगर ऐसा कुछ होता है तो वो ये ‘गुड’ न्यूज़ अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगी। ऐसे में एक बार फिर दीपिका और रणवीर ने बेबी को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story