×

OMG: दीपिका का खुलासा, रणवीर सिंह की नहीं, किसी और के बच्चे की बनना चाहती हैं मां

suman
Published on: 19 Jan 2017 8:03 AM GMT
OMG: दीपिका का खुलासा, रणवीर सिंह की नहीं, किसी और के बच्चे की बनना चाहती हैं मां
X

लॉस एंजेलिस: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सितारे बुलंदियों पर है। आज कल वे जो भी करती है दुनिया को अच्छा लगता है। उनकी एक्टिविटी से उनके चाहने वालों की संख्या भी बढ़ी है। वैसे तो दीपिका अपनी लाइफ के बारे में सबकुछ ओपन रखती है, चाहे वो रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप हो या फिर किसी और के साथ। अगर अब तक आप सोच रहे होंगे की रणवीर, दीपिका के दिल पर राज करते है तो ये सरासर गलत होगा, क्योंकि इन दिन दीपिका के दिल में कोई और है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया है।

आगे पढ़ें और क्या कहा दीपिका ने....

इंटरनेशनल लेवल का फेमस चैट शो द एलेन डिजेनर्स में पहली बार दीपिका पादुकोण शामिल हुईं और इस शो में इस बात का खुलासा किया है कि हॉलीवुड के एक्टर विन डीजल के लिए उनका दिल धड़कता है। उन्होंने अपने मन में डीजल के साथ अपने बच्चे पैदा करने तक की कल्पना कर ली है।

जब शो की होस्ट एलेन डिजेनर्स ने दीपिका से फिल्म ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज के को-एक्टर के साथ अच्छी केमेस्ट्री के बारे में पूछा तो उन्होंने यह बात कही। 17 जनवरी को इस एपिसोड की शूटिंग की गई।

एलेन ने दीपिका से विन और उनके बीच लव के बारे में पूछा तो दीपिका ने भी कहा, आग के बिना धुआं नहीं उठता!

आगे पढ़ें और देखें वीडियों क्या कहा दीपिका ने....

उन्होंने ये भी कहा, कि, यह सब उनके मन में है, मतलब कि वे मन ही मन में सोचती है कि वे दोनों साथ हैं, दोनों में अच्छी बन रही है, वे साथ रह रहे हैं और उनके अद्भुत बच्चे हैं।

अमेरिका में बुधवार को और इंडिया में गुरुवार को रोमेडी नाउ चैनल पर ये दिखाया जाएगा। दीपिका अब अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की पद्मावती में काम कर रही है।

suman

suman

Next Story