×

Deepika Padukone की ये 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका! यहां देखें लिस्ट

Deepika Padukone Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 5 Jan 2024 6:26 AM GMT
Deepika Padukone की ये 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका! यहां देखें लिस्ट
X

Deepika Padukone Upcoming Movies: दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 2016 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका आज कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी चुकी हैं। हाल ही में उनकी 'पठान' और 'जवान' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस तबाड़तोड़ कलेक्शन किया था। इन दोनों फिल्मों ने मिलकर साल 2023 में लगभग 2200 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब फैंस को दीपिका की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, तो आइए जानते हैं आने वाले दिनों में दीपिका किन-किन फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम 3'

'सिंघम 3' के लिए दीपिका पादुकोण का नाम रोहित शेट्टी ने बहुत पहले कंफर्म कर दिया था। दीपिका को कंफर्म करते हुए रोहित शेट्टी ने मीडिया में बताया था- ''हम सिंघम बना रहे हैं। हर कोई मुझसे पूछ रहा था कि मेरी स्टोरी में महिला पुलिसकर्मी कौन है तो आज मैं पुष्टि करता हूं कि दीपिका पादुकोण सिंघम 3 में महिला सिंघम का रोल निभाएंगी।'' फिल्म से दीपिका का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जो काफी दमदार है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है।


दीपिका पादुकोण-एस एस राजामौली 'अनटाइटल्ड फिल्म'

एस एस राजामौली की हर फिल्म सुर्खियों में बनी रहती है। इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। निर्माता फिल्म को साल 2025 के आस-पास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


दीपिका पादुकोण फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2'

दीपिका पादुकोण अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 : देव' में नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक दीपिका इसमें रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


दीपिका पादुकोण फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म कल्कि 2098 एडी में भी दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज 12 जनवरी 2024 फिक्स हुई है।


दीपिका पादुकोण फिल्म 'द इंटर्न'

इस फिल्म को अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' का रीमेक है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। अमिताभ से पहले इस फिल्म को ऋषि कपूर करने वाले थे, लेकिन अचानक उनके निधन के बाद इस फिल्म को अमिताभ बच्चन कर रहे हैं।


दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर'

फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दीपिका और ऋतिक स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। अब तक फिल्म का टीजर और गाना रिलीज किया गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2024 तय हुई है। इस फिल्म में दीपिका एक्शन अवतार में नजर आएंगी।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story