TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

मस्तानी के पापा का बर्थडे आज, इस बैडमिंटन प्लेयर के लिए आँखों से बहे खुशी के आंसू

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्मदिन है।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Jun 2019 5:51 AM GMT
मस्तानी के पापा का बर्थडे आज, इस बैडमिंटन प्लेयर के लिए आँखों से बहे खुशी के आंसू
X

मुम्बई: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण का जन्मदिन आज हैं। जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्मदिन है। इस मौके पर मैं उन्हें प्रेमपूर्वक शुभकामनाएं दे रही हूं।

दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इवेंट में गई थी। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मौजूद थे। एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन प्लेयर हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पिता को सम्मान पाते देख एक्ट्रेस भावुक नजर आईं।

यह भी देखें... अभिनेता गिरीश कर्नाड का 81 की उम्र में निधन, 10 बार जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

इवेंट में खेल जगत के नामी सितारे मौजूद थे। रणवीर सिंह, प्रकाश पादुकोण, उज्जला पादुकोण और दीपिका पादुकोण साथ में पहुंचे थे। सम्मान लेने के बाद प्रकाश पादुकोण ने कहा- ''मुझे बेहद खुशी है कि मैं भारत में बैडमिंटन के विकास में एक छोटी भूमिका निभा पाया। अब चाइनीज और इंडोनेशियाई जांचते हैं कि ड्रॉ में भारतीय खेल रहे हैं या नहीं। मुझे खुशी है कि भारतीय बैडमिंटन अच्छा कर रहा है।''

प्रकाश पादुकोण एक प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। इनका जन्म 10 जून, 1955 को हुआ था और वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। भारत में बैडमिंटन के कई महान एकल खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन भारतीय बैडमिंटन के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण पर सबसे गहरा असर पादुकोण ने डाला। इन्होंने ही सबसे पहले यह दिखाया था कि चीनियों का मुकाबला कैसे किया जा सकता है।

यह भी देखे... म्यांमार लाखों रोहिंग्या मुसलमानों को अपने यहां वापस नहीं लेना चाहता है- शेख हसीना

नियंत्रण और सटिकता का इस्तेमाल करते हुए वे खेल को धीमा करके अपनी गति पर ले आते थे और उनकी चतुराई उन्हें डगमगा देती थी। 1981 में कुआलालंपुर में विश्व कप फाइनल में हान जियान को 15-0 से ध्वस्त कर दिए थे। ये लगातार नौ साल 1971 से 1979 तक वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन रहे | प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन्हीं की बेटी है। वह आज 64 साल के हो गए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story