TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भोजपुरी गाने पर ज़ोरदार डांस करती नज़र आई महिला, यूजर बोले सावधान रहो

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर महिला के डांस का एक और वीडियो ऑनलाइन चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में महिला भोजपुरी गाने पर ज़ोरदार डांस करती नज़र आ रही है।

Shweta Shrivastava
Published on: 7 April 2023 6:49 PM GMT

Delhi Metro Video Viral: इन दिनों दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहे हैं। जहाँ कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान ब्रा और मिनीस्कर्ट पहने एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था वहीँ अब दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर महिला के डांस का एक और वीडियो ऑनलाइन चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में महिला भोजपुरी गाने पर ज़ोरदार डांस करती नज़र आ रही है।

दिल्ली मेट्रो में महिला ने भोजपुरी गाने पर किया ज़ोरदार

डांस

वीडियो में, लाल साड़ी पहने महिला दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही है। उन्हें खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह द्वारा गाए गए भोजपुरी गीत साज के सवार के पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में दिख रही महिला की पहचान अवनिकारीश के रूप में हुई है और इस वीडियो को उसके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अवनिकारीश ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यार बहुत हिम्मत चाहिए मेट्रो में डांस करने के लिए।

यूजर दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल हो गया है और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। जहां कुछ लोगों ने उनके डांस को पसंद किया और उनके आत्मविश्वास की सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने उस जगह पर सवाल उठाया जहां उन्होंने रील शूट करने के लिए चुना था। कई लोगों ने ऐसी गतिविधियों को 'एक उपद्रव' कहा, और आश्चर्य भी ज़ाहिर किया कि मेट्रो में इतने सारे लोग डांस वीडियो क्यों शूट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा,' 'तुम्हारा डांस अच्छा है। लेकिन मेट्रो में डांस करना गलत है। यात्रियों को परेशान करने के साथ-साथ आप पर जुर्माना भी लग सकता है। सावधान रहिये।'' एक दूसरे यूजर ने कहा, ''कोई नियम नहीं, किसी को कोई आपत्ति नहीं...कोई जिम्मेदारी नहीं। '' जबकि तीसरे ने कहा, ''इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।" एक यूजर ने कहा, "दिल्ली मेट्रो में क्या हो रहा है, अब बस रील्स बनती है।"

हाल ही में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो कोच के अंदर इंस्टाग्राम रील बनाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि देखी है। डीएमआरसी ने यात्रियों को बार-बार चेतावनी दी है कि वो मेट्रो कोच के अंदर वीडियो न बनाएं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले महीने, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट में लिखा था , "यात्रा करो, परेशानी मत पैदा करो," और एक ग्राफिक साझा किया जिसमें लिखा है, "दिल्ली मेट्रो में यात्री बनो, उपद्रवी नहीं।"

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story