×

Salman Khan: सलमान को मारने मुंबई गया था संपत नेहरा, हुआ बड़ा खुलासा

Salman Khan Murder Plan: दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली धमकी के संबंध में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लॉरेंस ने सलमान को हत्या की धमकी ही नहीं मारने के लिए संपत नेहरा नाम का एक शूटर भी भेजा था।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 Jun 2022 1:23 AM GMT (Updated on: 11 Jun 2022 1:23 AM GMT)
Salman Khan Murder Plan
X

Salman Khan Murder Plan (Image Credit-Social Media)

Salman Khan Murder Plan: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड की जांच में लगी दिल्ली पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस लगातार एक के बाद एक खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को मिली धमकी के संबंध में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में पता चला कि लॉरेंस ने सलमान को हत्या की धमकी ही नहीं मारने के लिए संपत नेहरा (Sampat Nehra) नाम का एक शूटर भी भेजा था। मगर वह कामयाब नहीं हो पाया था।

सलमान को मारने गया था संपत

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस ने बताया कि साल 2021 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने राजस्थान के शूटर संपत नेहरा को सलमान खान की सुपारी दी थी। नेहरा योजना के अनुसार मुंबई पहुंच भी गया था और उसने बॉलीवुड अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की थी। संपत ने मौका देकर दंबग खान पर गोली चलाने का प्लान बना लिया था। लेकिन यहां एक दिक्कत थी। सलमान और संपत के बीच दूरी काफी थी और उसके पास जो पिस्टल थी, उससे वह अधिक दूर तक निशाना नहीं लगा सकता था। लिहाजा बिश्नोई के कहने पर उसने यह प्लान कैंसिल कर दिया था।

सलमान के मर्डर की दूसरी कोशिश

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मर्डर का पहला प्लान फेल हो जाने के बाद गैंगस्टर संपत नेहरा ने दूसरे प्लान पर काम करना शुरू कर दिया था। उसने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए आरके स्प्रिंग रायफल मंगवाई। ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, मगर जब ये रायफल दिनेश के पास थी, तभी वह पुलिस के गिरफ्त में आ गया और तभी सारा भेद खुल गया। इसके बाद पुलिस ने संपत नेहरा को भी अरेस्ट कर लिया था। दूसरा प्लान भी फेल होता देख लॉरेंस ने फिल्म रेडी के दौरान सल्लू मियां पर अटैक करने की सोची थी, मगर यह भी सफल नहीं हो सकी।

कौन है संपत नेहरा

राजस्थान का गैंगस्टर संपत नेहरा की पहचान ये नहीं हुआ करती थी। एक समय उसे नेशनल लेवल के एथलीट के तौर पर जाना जाता था। उसके पिता रामचंदर चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। संपत नेशनल लेवल डेकाथलॉन (हर्डल रेस) सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुका है। कहा जाता है कि कॉलेज के दिनों में ही वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आ गया था। यहीं से जुर्म की दुनिया में उसके सफर का आगाज हुआ था। बाद में संपत लॉरेंस का सबसे भरोसेमंद शूटर बन गया।

वहीं मूसेवाला मर्डर केस को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि छह शूटर्स की पहचान हो गई है। 8 लोगों की जो लिस्ट थी उनमें से चार का रोल कन्फर्म हो गया है। लॉरेंस गैंग को पहले ही पकड़ा जा चुका है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story