Anant-Radhika की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचीं देसी गर्ल, देखें फोटो

Priyanka Chopra In Mumbai: मुकेश अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी की कल शादी है, ऐसे में विदेशों से भी गेस्ट आने लगे हैं। देसी गर्ल यानी कि अपनी प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंच चुकीं हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 11 July 2024 12:01 PM GMT (Updated on: 11 July 2024 12:13 PM GMT)
Priyanka Chopra In Mumbai
X

Priyanka Chopra In Mumbai (Photo- Social Media)

Priyanka Chopra In Mumbai: मुकेश अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई यानी कि कल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले अंबानी के घर के बाहर जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है, संगीत, हल्दी और मेंहदी फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते नजर आए, वहीं अब कल शादी है, ऐसे में विदेशों से भी गेस्ट आने लगे हैं। जी हां! देसी गर्ल यानी कि अपनी प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंच चुकीं हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

अनंत-राधिका की शादी के लिए मुंबई आईं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra In Mumbai For Anant Radhika Wedding)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में विदेशों से कई मेहमान आने वाले हैं, शादी में खूब धूम मचने वाली है। वहीं अब ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंच चुकीं हैं, इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में कई पोस्ट शेयर किए हैं, जो फ्लाइट के दौरान के हैं, उसे देख की पता चल रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई आ चुकीं हैं, क्योंकि उन्होंने एक फोटो में मुंबई मानसून कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आखिरी स्लाइड में अनंत और राधिका का शादी का कार्ड शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हैशटैग के साथ अनंत और राधिका नाम भी लिखा है। यानी कि अब देसी गर्ल भी अनंत और राधिका की शादी में जलवा बिखेरने को तैयार हैं।




प्री वेडिंग में नहीं शामिल हुईं थीं प्रियंका चोपड़ा (Anant Radhika Pre Wedding)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनने के लिए भारत आ चुकीं हैं, लेकिन बता दें कि वे अनंत और राधिका के किसी भी प्री वेडिंग का हिस्सा नहीं बन पाई थीं, जी हां! क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थीं, इस वजह से वह अनंत और राधिका की प्री वेडिंग नहीं अटेंड कर पाईं थीं, लेकिन प्रियंका की मां ने बताया था कि एक्ट्रेस शादी में जरूर शिरकत करेंगी और अब वह इंडिया आ भी चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इंडिया अकेले नहीं आईं हैं, बल्कि पति निक जोनस भी आए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि बेटी मालती नजर नहीं आईं।


तीन दिन चलेंगे अनंत-राधिका के शादी के फंक्शन (Anant Radhika Wedding)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे, शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे। 12 जुलाई को शादी होगी, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद होगा और 14 जुलाई की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story