×

Devoleena Bhattacharya: दुल्हन बनी 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्य, कर रही हैं अपने साजन का इंतजार

टीवी शो "साथ निभाना साथिया" में गोपी बहू का रोल निभाकर सभी घरों में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) ने अभी कुछ फोटो शेयर की हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 2 Jun 2021 10:32 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2022 10:15 AM GMT)
देवोलीना भट्टाचार्य
X

 देवोलीना भट्टाचार्य (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Devoleena Bhattacharya: टीवी शो "साथ निभाना साथिया" में गोपी बहू का रोल निभाकर सभी घरों में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) ने अभी कुछ फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में देवोलीना दूल्हन की तरह सजी हुई है। देवो का यह लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वैसे तो आप सब जानते हैं देवोलीना सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। हर रोज देवो अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं देवो के फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है।

बता दें कि देवोलीना का एक फोटो सोशल मीजिया पर वायरल हो रहा हो जिसमें वह सज सवर को अपने दूल्हे की इंतजार कर रही है। इस फोटो को देख फैंस देवोलीना से सवाल कर रहे हैं।

देवोलीना को डांस करना बहुत पसंद हैं। आए दिन वह अपनी डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

यह पहली बार है जब देवोलीना दुल्हन के लुक में नजर आई। दुल्हन के लुक में देवों के देख सभी हैरान हैं।

आपको बताते चलें कि देवोलीना को बॉग बॉस 13 में देखा गया। देवोलीना को लोगों ने खूब पसंद भी किया। इस शो में देवोलीना अपनी ग्लैमरस अदाओं से खूब सुर्खियां बटोरी। देवोलीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल देवोलीना एक हीरा कारोबारी के मर्डर के शक में गिरफ्तार हुआ थी। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान पाया क देवोलीना हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश सचिन पवार के साथ रही थी। जहां देवोलीना और सचिन का अफेयर था। लेकिन कोरोबारी राजेश्वर ने देवोलीना के साथ कई बार दुर्व्यवहार की कोशिश की थी। फिलहाल इस जांच में देवोलीना निर्दोष पाई गई।

Shweta

Shweta

Next Story