Dhoom 4 Release Date: धूम 4 की रिलीज डेट आई सामने इस साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Dhoom 4 Release Date: यशराज फिल्म्स की धूम 4 की रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 9 Oct 2024 12:39 PM GMT (Updated on: 9 Oct 2024 12:40 PM GMT)
Dhoom 4 Release Date
X

Dhoom 4 Release Date

Dhoom 4 Release Date: यशराज फिल्म्स की धूम फ्रेंचाइजी की अबतक कुल तीन भाग आ चुके हैं। जिनमें से तीनों भागों में अलग-अगल एक्टर ने लीड भूमिका निभाई है। अब जाकर यशराज फिल्म्स धूम 4 लेकर आ रहा है। कुछ समय से धूम 4 को लेकर लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि धूम 4 में सलमान खान या शाहरूख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन रणवीर कपूर के जन्मदिन के अवसर पर ये कंफर्म कर दिया गया है। कि धूम 4 में इस बार मुख्य भूमिका में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजर आएंगे। तो वहीं अब जाकर धूम 4 की रिलीज डेट को लेकर जानकारी शेयर की गई है।

धूम 4 कब रिलीज होगी (Dhoom 4 Release Date)-

यशराज फिल्म्स द्वारा धूम फ्रेंचाइजी को रीबूट किया जा रहा है। और पहला ड्राफ्ट आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लॉक किया गया है। निर्माताओं ने फ्रेंचाइजी को रीबूट किया है और मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर कपूर को चुना है। तो वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि धूम 4 से एक नई फ्रेंचाइजी की शुरूआत होगी। तो वहीं रणवीर कपूर की फिल्म Dhoom 4 अगले साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं फिल्म 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धूम 4 कास्ट (Dhoom 4 Cast)-

वर्ष 2004 से यशराज फिल्म्स ने धूम फ्रेंचाईजी की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ की थी। तो वही इसके दूसरे सीज़न में Hrithik Roshan मुख्य किरदार में नजर आएं। इसके बाद आमिर खान धूम 3 में लीड रोल में थे। जिसके बाद दर्शकों को धूम 4(Dhoom 4 Movie) का बेसब्री से इंतज़ार है। धूम 4 में चोर की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को साइन किया गया है। जैसा कि सभी को पता है कि धूम फ्रेंचाइजी की हर एक फिल्म चोर आपकी पुलिस की कहानी बताती है।

तो वही फिल्म में भले ही चोर की भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता को बदला गया हो लेकिन पुलिस की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को अभी तक नहीं बदला गया है.लेकिन अब दोनो एक्टर को भी रिप्लेस कर दिया गया है। तो वहीं धूम 4 के कास्टिंग का काम 2025 के मध्य तक पूरी कर ली जाएगी। ताकि 2025 के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ जाए।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story