×

Dhup Lagdi Song : शहनाज गिल व सनी सिंह का गाना धूप लगदी आते ही हुआ वायरल

Dhup Lagdi Song Download: शहनाज गिल व सनी सिंह का गाना धूप लगदी ऑउट हो चुका है, इस गाने में Shehnaaz Gill व Sunny Singh की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 6 April 2024 5:33 AM GMT
Dhup Lagdi Song Shehnaaz Gill And Sunny Singh
X

Dhup Lagdi Song 

Dhup Lagdi Song: शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद वो नाम बन चुकी है, जो किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। पिछली साल शहनाज गिल ने बैक टू बैक कई सारी बॉलीवुड फिल्मों व म्यूजिक एलबम में काम किया था। तो वहीं साल 2024 में भी शहनाज गिल के फैंस के लिए खुशखबरी है, बता दे कि शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर सनी सिंह के साथ एक रोमांटिक गाना करने जा रही है। जिसका टाइटल है Dhup Lagdi इस गाने की एक झलक शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। जिसके बाद शहनाज गिल के फैंस उनके इस गाने को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक नजर आने लगे और वो शहनाज गिल के इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। शहनाज गिल का गाना Dhup Lagdi बेसक ही दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है, चलिए जानते है गाने के बारे में कुछ

शहनाज गिल व सनी सिंह का गाना धूप लगदी (Shehnaaz Gill And Sunny Singh Song Dhup Lagdi)-


शहनाज गिल व सनी सिंह का गाना Dhup Lagdi की एक झलक शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इनका ये गाना You Tube चैनल Playdmfofficial पर रिलीज किया जाएगा। तो वहीं इस गाने को Udaar व Ankit Shukla ने कंपोज किया है। ये एक रोमांटिक सांग है। जिसमें शहनाज गिल व सनी सिंह ने पंजाब के एक रोमांटिक कपल का किरदार निभाया है। जो भले ही बहुत पैसे वाला नहींं है। लेकिन इन दोनों के बीच प्यार बहुत ज्यादा है।

इस गाने के जरिए पहली बार सनी (Sunny Singh) व शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस गाने का टीजर आज यानि 6 अप्रैल 2024 को 11 बजे जारी किया जाएगा। शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा की है। जिसमें एक साथ दो तस्वीरे है, एक तस्वीर में वो सनी सिंह (Sunny Singh) के साथ साइकिल पर बैठी हुई नजर आ रही है, तो वहीं दूसरे में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सनी सिंह (Sunny Singh) के साथ खड़ी हुई है।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैंस को जबसे ये खबर पता चली है, तबसे वो सोशल मीडिया पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लगातार बधाई दे रहे है और बोल रहे है कि गाने का पोस्टर इतना खूबसूरत है, तो गाना कितना खूबसूरत होगा। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- हमें गाने का बेसब्री से इंतजार है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story