×

सायरा बानो ने कहा-इस वजह से नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार अपना जन्मदिन

suman
Published on: 11 Dec 2017 2:58 AM GMT
सायरा बानो ने कहा-इस वजह से नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार अपना जन्मदिन
X

मुंबईःएक्टर दिलीप कुमार सोमवार को 95 साल के हो जाएंगे और इस मौके को खास बनाने के लिए उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने का फैसला किया है। बानो ने कहा कि वह इस बार 'जन्मदिन' का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं, क्योंकि दिलीप कुमार अब भी निमोनिया के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने कहा कि वो इस जन्मदिन पर उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें...जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने कराया था मामला दर्ज

बानो ने कहा कि वह इस बार जन्मदिन का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं, क्योंकि कुमार अब भी निमोनिया से ठीक हुए हैं। सायरा बानो ने कहा, ‘उन्हें बिरयानी पसंद है और वह उनके लिए बनाई जायेगी, लेकिन मैं उन्हें थोड़ा ही दूंगी क्योंकि वह स्वस्थ नहीं हैं। वह वनीला आइसक्रीम के भी शौकीन हैं, मैं डॉक्टर से पुछूंगी कि क्या उन्हें थोड़ी आइसक्रीम दी जा सकती है। इसके बाद हम जन्मदिन का केक भी मंगायेंगे।’

यह भी पढ़ें...इस न्यूज़ एंकर ने जायरा के साथ हुई छेड़छाड़ को नहीं माना सही, उठाए है कई सवाल?

उन्होंने कहा, 'दिलीप साहब को अच्छे और साधारण कपड़े पसंद हैं। उन्हें सूती शर्ट और पैंट के साथ मेल खाते जूते और मोजे अच्छे लगते हैं। उनके पास जूतों का खासा कलेक्शन है, जो उन्होंने दुनियाभर से लिये हैं।' इसी के साथ सायरा बानो की ओर से दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फैंस की दुआएं दिलीप साहब के लिए सबसे कीमती हैं।

suman

suman

Next Story