×

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार छोड़ गए 604 करोड़ की प्रॉपर्टी, महज इतने रुपये से की थी शुरुआत

Dilip Kumar Death Anniversary:दिलीप साहब ने अपने करियर में खूब नाम शोहरत और पैसा कमाया। सदा जीवन जीने वाले दिलीप कुमार अपने पीछे करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 7 July 2022 8:25 AM GMT
Dilip Kumar Death Anniversary
X

Dilip Kumar Death Anniversary (Image Credit-Social Media)

Dilip Kumar Death Anniversary: बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं का जब भी ज़िक्र आता है तो ज़हन में बस एक ही नाम आता है दिलीप कुमार (dilip kumar)। आज उन्हें इस दुनिया से गए हुए एक साल हो गया है। साल 2021 को आज के ही दिन उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कहा था। जिस वक़त ये खबर आई उस समय न सिर्फ भारत में हर इंसान दुखी हुआ बल्कि पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी शोक की लहर थी। दिलीप साहब ने अपने करियर में खूब नाम शोहरत और पैसा कमाया। सदा जीवन जीने वाले दिलीप कुमार अपने पीछे करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं।

अभिनेता दिलीप कुमार उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हे न सिर्फ उनके अभिनय के लिए जाना जाता है बल्कि वो एक बेहतरीन इंसान भी थे। उन्होंने 98 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 7 जुलाई 2021 को जब ये खबर आई तो बॉलीवुड के साथ साथ देश का हर इंसान ग़मगीन था। उनके चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों और पडोसी मुल्कों में भी मौजूद हैं। ये दिलीप साहब के लिए लोगों का प्यार ही था जो उनके अंतिम दर्शन करने को उनकी एक झलक के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो आज भी उन्हें याद करके ग़मगीन हो जाती हैं। वो उन्हें बेइंतहां मोहब्बत करती थी और दिलीप साहब के जाने के बाद वो किसी से मिलती भी नहीं। काफी दिनों तक वो किसी का फ़ोन भी नहीं उठाती थीं।

दिलीप कुमार भले ही अपने आप में एक बड़ी शख्सीयत थे लेकिन वो हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे। उन्हें सादगी से भरा जीवन जीना पसंद था। जिसका एक छोटा सा उदाहरण है वो दर्ज़ी जिसके यहाँ से दिलीप साहब अपने कपडे सिलवाया करते थे। पाली नाका के एक दर्जी से ही दिलीप कुमार के कपडे सील कर आते थे जो उनके करियर की शुरुआत से लेकर अंत तक जारी रहा। इस दर्ज़ी से वो तबसे कपडे सिल्वा रहे हैं जब वो बांद्रा में रहा करते थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि दिलीप कुमार ने 36 रुपए की सैलरी से काम की शुरुआत की थी। वहीँ आज वो करोड़ो की प्रॉपर्टी पीछे छोड़ गए है। उनके पास 604 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें कई बंगले और गाड़िया भी शामिल हैं।

Dilip Kumar (Image Credit-Social Media)

दिलीप कुमार ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी जिनमे 'नया दौर', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम',राम और श्याम ,गोपी ,गंगा जमुना,मधुमती,बैराग,लीडर,यहूदी,शहीद,सौदागर और क्रांति जैसे फिल्में शामिल हैं। दिलीप कुमार अपने जमाने के सबसे ज़्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर थे। साल 1950 के दौरान जब 100 रूपए की कीमत काफी ज़्यादा हुआ करती थी तब दिलीप साहब एक फिल्‍म के लिए एक लाख रुपए लिया करते थे। जिसे काफी बड़ी रकम माना जाता था। वहीँ दिलीप कुमार अपनी आखिरी फिल्म के लिए केवल 12 लाख रुपये लिए थे लेकिन वो फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।

दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले युसूफ खान यानि दिलीप कुमार के पास मुंबई में दो बंगले हैं। जिसकी कीमत आज 350 करोड़ रुपए है। इस बंगले को दिलीप साहब ने 1953 में कमरुद्दीन लतीफ से 1.4 लाख रुपये में खरीदा था। ये बंगला 2,000 वर्ग मीटर में फैला है। साथ ही उनका एक और बंगला है जो बांद्रा के पश्चिम इलाके में स्थित है। उनके दोनों ही खूबसूरत हैं।

Dilip Kumar (Image Credit-Social Media)

इसके अलावा उनका एक पुश्तैनी घर पाकिस्तान में है। दिलीप कुमार के इस घर को पाकिस्तान में राष्ट्रीय विरासत र्जा दिया गया है। जिसे म्यूजियम बनाया जायेगा। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से की थी। अपने करियर में कुल 62 फिल्में करने वाले दिलीप साहब की ज़्यादातर फिल्में हिट रहीं है। उनका जाना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कभी न पूरी होने वाली छति है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story