OMG: सनी-डिंपल एक साथ, दर्शकों को दिखेगा क्या इनका पुराना प्यार

suman
Published on: 6 Jan 2018 12:28 AM GMT
OMG: सनी-डिंपल एक साथ, दर्शकों को दिखेगा क्या इनका पुराना प्यार
X

मुंबई: बॉलीवुड में शुरु से ही सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की खूब चर्चा रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इसे कंफर्म नहीं किया था। अब खबरों की मानें तो दोनों जल्द एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो करीब 24 साल बाद फैन्स दोनों को साथ देख पाएंगे। दरअसल, डिंपल के भतीजे करण कपाड़िया जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

यह पढ़ें...बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा ने ली सलमान पर चुटकी, कह दी ऐसी बात

फिल्म में डिंपल और अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म में सनी देओल भी गेस्ट अपीयरेंस करते दिखेंगे। फिल्म को टॉनी डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सनी और डिंपल एक सीक्रेट वेकेशन पर एक-दूसरे का हाथ थामे बस स्टॉप पर बैठे थे।सनी के साथ डिंपल का रिश्ता काफी पुराना है।

यह पढ़ें...करणी सेना का दावा- PM मोदी की वजह से टली ‘पद्मावती’ की रिलीज

राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने उनका घर छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने सनी देओल के साथ कई फ़िल्में की। दोनों में काफी करीबी दोस्ती भी रही। इस दौरान डिंपल कपाड़िया और सनी देओल ने साथ में 5 फिल्मों में काम किया था। खबरों की मानें तो दोनों का यह रिश्ता 11 साल तक चला था और सनी ने डिंपल को पत्नी का दर्जा भी दिया था। सनी देओल की पूजा से शादी हो चुकी थी फिर भी उनका रिश्ता डिंपल के साथ चलता रहा। डिंपल की भी शादी हो चुकी थी लेकिन वो अपने पति राजेश खन्ना से अलग रह रही थीं।

suman

suman

Next Story