×

Nirahua: भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार हैं निरहुआ, जानिए उनके फ़िल्मी सफर की दास्तां

Dinesh Lal Yadav Nirahua Career: भोजपुरी स्टार्स में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। चलिए जान लेते हैं दिनेश लाल यादव का फ़िल्मी सफर।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Jun 2022 10:15 AM GMT
Dinesh Lal Yadav Nirahua Career
X

Dinesh Lal Yadav Nirahua Career (Image Credit-Social Media)

Dinesh Lal Yadav Nirahua Career: फिल्म इंडस्ट्री से कई स्टार्स ऐसे हैं जो राजनीति में अपनी किस्मत आज़मा रहें हैं वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री के भी कई सितारों ने राजनैतिक पार्टियों का दमन थाम रखा है। भोजपुरी स्टार्स में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh lal Yadav NIrahua) भी शामिल हैं। निरहुआ (Nirahua) का फ़िल्मी सफर उतना भी आसान नहीं था उन्होंने कड़ी मेहनत करके ये मुकाम हासिल किया है। तो चलिए जान लेते हैं दिनेश लाल यादव का फ़िल्मी सफर।

निरहुआ एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आज़माने वाले हैं। दरअसल निरहुआ ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने करते हुए लोगों से अपील की है कि इस चुनाव में कमल का बटन दबाये। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा," 'जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए। कमल के बटन दबईह भैया अपने आजम गढ़ के लिए।' इसके साथ निरहुआ की हाँथ जोड़े एक तस्वीर भी है साथ ही उनके शेयर किये इस पोस्टर में धानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी नज़र आ रहे हैं।


निरहुआ का फ़िल्मी सफर

निरहुआ ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत एक गायक के रूप में करी थी। उनका पहला म्यूजिक एल्बम साल 2003 में आया था। जिसका नाम था 'निरहुआ सटल रहे।' उनके इस पहले म्यूजिक एल्बम से ही वो काफी पॉपुलर हो गए। लोगों ने इसमें निरहुआ को और उनकी आवाज़ दोनों को ही काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के भी ऑफर आने लगे। इसके बाद शुरू हुआ निरहुआ का अभिनय के क्षेत्र में सफल सफर। साल 2006 में उनकी पहली फिल्म 'हमको ऐसा वैसा न समझो' रिलीज हुई। इसके बाद निरहुआ ने मुद कर पीछे नहीं देखा। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का स्टार बना दिया। इसके बाद से निरहुआ ने कई हिट फिल्मे दी जिसमे उन्हें सफलता मिलती चली गयी। पर्दे पर उनकी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story