×

Dinesh Lal Yadav Biography: जानिए निरहुआ के जीवन के कुछ रोचक तथ्य, भोजपुरी इंडस्ट्री को दी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography: दिनेश लाल यादव ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं। आज हम आपको 'निरहुआ' के जीवन से रूबरू करवाएंगे।

Shweta Srivastava
Published on: 6 Feb 2023 2:57 PM GMT
Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography
X

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography (Image Credit-Social Media)

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography: दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, वो एक अभिनेता, गायक, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं। उनका एक बड़ा फैन बेस है जिसने उन्हें पॉपुलैरिटी के शिखर पर बैठाया है। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं। वो दिनेश प्रोडक्शन हाउस निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भी हैं। साथ ही साथ उन्होंने 2012 में बिग बॉस 6 में भी भाग लिया था। आज हम आपको दिनेश लाल यादव के जीवन से रूबरू करवाएंगे।

दिनेश लाल यादव निरहुआ बायोग्राफी

प्रारंभिक जीवन

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी ,1979 को गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वो एक अभिनेता और निर्माता हैं। एक्टर गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से हैं। उनके पिता कुमार यादव और मां चंद्र ज्योति यादव हैं उनके दो भाई विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव है और बहनें ललिता यादव,सुशीला यादव और आशा यादव हैं। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography (Image Credit-Social Media)

शिक्षा

एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बीकॉम की पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रैजुएशन की शिक्षा कोलकाता से प्राप्त की है।

शारीरिक संरचना

हाइट - 5'6″ इंच

वजन - 65 किलोग्राम

बालों का रंग- काला

आँखों का रंग-काला

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography (Image Credit-Social Media)

दिनेश लाल यादव निरहुआ के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography (Image Credit-Social Media)

निरहुआ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा भुगतान पाने वाले एक्टर्स में शुमार हैं। उनके दो चचेरे भाई हैं जिनका नाम विजय लाल यादव है, जो 'बिरहा सम्राट' के नाम से भी प्रसिद्ध हैं, एक लोकप्रिय बिरहा गायक और प्यारे लाल यादव (कविजी), जो एक प्रसिद्ध गीतकार और लेखक हैं। दिनेश ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 6 में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का फ़िल्मी करियर

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography (Image Credit-Social Media)

2006 में उन्होंने फिल्म 'हमका ऐसा वैसा ना समझा' से बड़े पर्दे पर बतौर अभिनेता डेब्यू किया। 2003 दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ ने भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सातल रहे' से बतौर सिंगर डेब्यू किया। उनकी पहली रिलीज़ हुई फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे थी। जिसमें उन्होंने कल्पना पटोवरी और सुनील छैला बिहारी के साथ एक पुलिस इंस्पेक्टर की सहायक भूमिका निभाई थी। उनकी तीसरी फिल्म हो गेल बा प्यार ओढ़निया वाली से थी। इस फिल्म के बाद उन्हें कई ऑफर मिले। उनकी अगली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला (2007) सुपरहिट रही। कहन जेबा राजा नज़रिया लड़ाइके (2007) नाम की एक और फिल्म की सफलता के बाद, वो इंडस्ट्री में एक स्थापित एक्टर बन गए और जिसके बाद उन्हें "जुबली स्टार" का खिताब मिला था। 2008 में उनकी एक और हिट फिल्म लागल रहा ऐ राजाजी थी। उन्होंने 2007 में फिजी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्टेज शो भी किए। जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज़्यादा बढ़ गयी थी। उन्होंने फिल्म प्रतिज्ञा (2008), परिवार (2008), निरहुआ नंबर 1 (2009), सात सहेलियान (2010), निरहुआ चलल ससुराल (2011) जैसी कई हिट फ़िल्में देना जारी रखा। और आज भी उनकी फिल्म और म्यूजिक वीडियो हिट हो जाते हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ की पॉलिटिकल करियर

Dinesh Lal Yadav Nirahua Biography (Image Credit-Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद दिनेश लाल यादव मार्च 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उसी साल लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। वो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से हार गए।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story