×

राज फेम डिनो अब बनाएंगे फिल्म, उनकी मूवी में होगा ROM-COM का मेल

Admin
Published on: 6 April 2016 9:15 AM GMT
राज फेम डिनो अब बनाएंगे फिल्म, उनकी मूवी में होगा ROM-COM का मेल
X

मुंबई: आजकल बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस फिल्म निर्माण में आगे आ रहे है। जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा जैसी कई सेलिब्रेटीज है जो फिल्म निर्माण में हाथ आजमा चुके है। कई बॉलीवुड सितारे एक्टिंग के साथ निर्माता के रूप में भी बेहतर नजर आएं, ये सितारे अच्छे विषय और रीजनल सिनेमा को बढ़ावा देना चाहते है। इसी कड़ी में एक और नाम फिल्म राज फेम एक्टर डिनो मोरिया का शामिल होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो फिटनेस के प्रति जागरूक ये एक्टर जल्द ही एक कन्नड़ ​फिल्म का निर्माण करेंगे।ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी ने TWEET कर प्रत्यूषा बनर्जी की सुसाइड को कहा-मूर्खतापूर्ण

dino

रीजनल फिल्म के लिए क्रेजी

डिनो को रीजनल सिनेमा देखना पसंद है, चाहे वो मराठी हो या और कोई भाषा। डिनो का मानना है कि रीजनल सिनेमा में बहुत अच्छे विषय होते है और उम्दा प्रदर्शन होता है। इसीलिए वे रीजनल सिनेमा के जरिए खुद का प्रोड्क्शन हाउस शुरू करना चाहते है।​ उनका मानना हैं कि वे बैंगलुरू में पले-बढ़ें। कई कन्नड़ फिल्में देखी है और 5 साल पहले कन्नड़ फिल्म जूली में काम भी करने का मौका मिला, ये इंडस्ट्री उनके लिए बहुत जानी पहचानी है।

ये भी पढ़ें: खूबसूरती-एक्टिंग का संगम थी ये एक्ट्रेस, रिया-राइमा इनकी तीसरी पीढ़ी

bbbbb

थोड़े पैसे में अच्छी फिल्म

नके कई दोस्त इंडस्ट्री से जुड़े हुए है। उनका मानना है यहां रिस्क कम और मौके ज्यादा है। वे एक अच्छी स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे है। ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी (रोम-कॉम) होगी और एक सप्ताह में सब कुछ फाइनलाइज हो जाएगा।

Admin

Admin

Next Story