×

दिशा पाटनी केवल हॉटनेस में नहीं इसमें भी है कमाल, VIDEO से खुला राज

suman
Published on: 29 Jun 2018 9:59 AM GMT
दिशा पाटनी केवल हॉटनेस में नहीं इसमें भी है कमाल, VIDEO से खुला राज
X

मुंबई: एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने कोच के साथ खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही हैं।दिशा वीडियो में 'फ्रंट फ्लिप' मार रही हैं।

इस स्टंट को करने के बाद दिशा ने यह साफ कर दिया है कि एक्शन के मामले में वह अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से कम नहीं हैं। 1 दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दिशा जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं।

suman

suman

Next Story