×

दिशा पटानी ऐसे मनाएंगी अपना बर्थ-डे, कहा बहुत अजीब महसूस करती हूँ

हर किसी की जिंदगी में ऐसे बहुत सारे दिन होते हैं जो उनके लिए बहुत खास होते हैं। उन खास दिनों में से एक दिन होता जन्मदिन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के लिए भी ये दिन काफी खास है। लेकिन इस खास दिन को वो बिना किसी ग्रेंड पार्टी के सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

Aditya Mishra
Published on: 12 Jun 2019 8:33 PM GMT
दिशा पटानी ऐसे मनाएंगी अपना बर्थ-डे, कहा बहुत अजीब महसूस करती हूँ
X

मुंबई: हर किसी की जिंदगी में ऐसे बहुत सारे दिन होते हैं जो उनके लिए बहुत खास होते हैं। उन खास दिनों में से एक दिन होता जन्मदिन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के लिए भी ये दिन काफी खास है। लेकिन इस खास दिन को वो बिना किसी ग्रेंड पार्टी के सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें,,, बर्थ-डे स्पेशल:दिशा पाटनी हुई 26 साल की, जानें उनसे जुडी कुछ ख़ास बातें

दिशा पटानी 13 जून को यानी कल अपना 26वां बर्थेडे मनाने वाली हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया की वो अपना बर्थडे बहुत शांत तरीक से मनाएंगी। वो अपने फ्रेंड्स के साथ डिनर डेट पर जाएंगी। दिशा ने कहा, बर्थडे वाले दिन वो थोड़ा अजीब महसूस करती हैं क्योंकि उसी दिन सबके फोन आते हैं और सब ज्यादा तवज्जो देते हैं। उसके बाद सब रोज जैसा हो जाता है।

यह भी पढ़ें,,, बर्थ-डे स्पेशल: दिशा पाटनी के बारे में कुछ ऐसी बातें, जिसे जानकार आपके होश उड़ जायेंगे

दिशा ने बताया, बर्थडे मनाने के लिए अब वो बड़ी हो गई हैं। उन्हें याद नहीं की उन्होंने खुद आखिरी बार अपना बर्थडे कब सेलिब्रेट किया था। हां जब वो छोटी थी तब उनका पापा उनके बर्थडे पर पार्टी दिया करते थे जिसमें उनके दोस्त और भाई बहन शामिल होते थे। जब दिशा से पूछा गया की क्या टाइगर श्रॉफ उनके बर्थडे प्लान में शामिल हैं। तो दिशा ने कहा, ये कहना अभी बहुत जल्दी होगा, क्योंकि अभी तक उन्होंने कोई प्लान नहीं बनाया है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story