×

Disha Patani: जैक्सन वांग के साथ दिशा पटानी का मस्ती करते वीडियो हुआ वायरल, ट्रोलर्स को दिया एक्ट्रेस के फैंस ने जवाब

Disha Patani-Jackson Wang: दिशा पटानी जैक्सन वांग के साथ नज़र आईं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी जिसके चलते दिशा के फैंस और ट्रोलर्स के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है।

Shweta Srivastava
Published on: 1 Feb 2023 5:21 AM GMT
Disha Patani with Jackson Wang
X

Disha Patani with Jackson Wang (Image Credit-Social Media)

Disha Patani with Jackson Wang: एशिया के शीर्ष गायकों में से एक और GOT7 के सदस्य जैक्सन वांग लोलापालूजा 2023 के लिए मुंबई में थे। उन्होंने देश में कई नए फैंस भी बनाए हैं। जिन लोगों ने उन्हें परफॉर्म करते देखा, उन्हें लगा कि वो एक किंग की तरह परफॉर्म करते हैं। जैक्सन वैंग ने ब्लो, 100 डेज, डोपामाइन और अन्य जैसे गानों को परफॉर्म किया। लेकिन अपने भारत दौरे के दौरान सोमवार को उन्होंने छुट्टी ली थी। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की बॉलीवुड के साथ उनकी दोस्ती देख अब फैंस इसपर रियेक्ट करने लगे हैं। जहाँ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी उनके साथ नज़र आईं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी जिसके चलते दिशा के फैंस और ट्रोलर्स के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जैक्सन वांग लोलापालूजा ने की मुंबई में मस्ती

भारत हमेशा से बाहर से आये हर मेहमान का स्वागत और उनकी आओ भगत करना खूब अच्छे से जनता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब जैक्सन वांग लोलापालूजा भारत आये। बॉलीवुड ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया जिसमे ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने उन्हें अपने आवास पर बुला हर डिनर होस्ट किया। उनकी मां पिंकी ने जैक्सन वैंग के साथ कई तस्वीरें शेयर भी कीं हैं। दिशा पटानी ने भी उनसे मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। वह के-पॉप की बहुत बड़ी फैन मानी जाती हैं।

दिशा पटानी के साथ जैक्सन वैंग का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिशा पटानी और जैक्सन वैंग को बग्गी की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है। जैक्सन वैंग और दिशा पटानी एक साथ काफी खुश नज़र आये और दोनों बच्चों की तरह मस्ती करते दिखाई दिए। वो गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास घूम रहे थे। जैक्सन को ताज, कोलाबा में ठहराया गया था। दिशा पटानी ने सेंट रेजिस में आयोजित पोस्ट पार्टी में भी उनसे मुलाकात की। कुछ के-पॉप फैंस ने दिशा पटानी को जैक्सन का पीछा करने के लिए ट्रोल किया। वहीँ दूसरी तरफ दिशा के फैंस ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा कि एक्ट्रेस अपने आप में एक बड़ी हस्ती हैं। साथ ही जैक्सन वैंग उनकी कंपनी में काफी खुश नजर आए। एक नजर एक्ट्रेस के सपोर्ट में किए गए ट्वीट्स पर...






अगर दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या की फिल्म को लेकर वो काफी एक्साइटेड है। वहीँ अब जैक्सन वांग और दिशा पटानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर रियेक्ट करते हुए फैंस ने कहा कि दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं और उन्होंने जोड़ी को 'शानदार' कहा। भारतीय सेलेब्स और के-पॉप स्टार्स के बीच इस तरह की दोस्ती देखना दिल को छू लेने वाला है!

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story