×

Divya Agarwal ने चोरी-छिपे रचा ली शादी, नहीं थम रहें मां के आंसू

Divya Agrawal Wedding: मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Feb 2024 8:36 AM GMT
Divya Agarwal ने चोरी-छिपे रचा ली शादी, नहीं थम रहें मां के आंसू
X

Divya Agrawal Wedding: मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं। दिव्या बहुत ही जल्द अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर संग शादी करने वालीं हैं, शादी की तैयारियां भी शुरू हों चुकीं हैं। इसी बीच दिव्या अग्रवाल की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जिसे देख फैंस कन्फ्यूज हों चुके हैं। जहां एक तरफ गलियारों में दिव्या की शादी को लेकर बज बना हुआ, वहीं दूसरी ओर दुल्हन के जोड़े में दिव्या अग्रवाल की तस्वीर सामने आई है, जिसे देख सोशल मीडिया पर हल्ला मच गई है कि क्या दिव्या अग्रवाल ने गुपचुप शादी रचा ली है। आइए बताते हैं।

दिव्या अग्रवाल बनीं दुल्हनिया

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हों रहीं हैं, जिसमें वह लाल कलर के जोड़े में किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुईं हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिव्या अग्रवाल ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है, इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है। इस ब्राइडल लुक में अभिनेत्री बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। दिव्या अग्रवाल ने दुल्हन के जोड़े में खुद अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख उनके फैंस कन्फ्यूज हो गए। वहीं कुछ फैंस तो यह भी सोच बैठें हैं कि दिव्या ने चोरी-छिपे शादी भी रचा ली। इतना ही नहीं जब दिव्या की मां ने उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखा तो वह भी रोने लग गईं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि क्या सच में दिव्या अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गईं हैं या फिर मामला कुछ और है।


क्या दिव्या अग्रवाल ने सच में रचा ली शादी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं दिव्या अग्रवाल की ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। अब यदि हम आपको इन तस्वीरों के पीछे का सच बताएं तो दरअसल दिव्या अग्रवाल की ये तस्वीरें उनकी शादी की नहीं, बल्कि उनके शूटिंग के दौरान की हैं। जी हां! दिव्या एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहीं थीं, इस वजह से वह ब्राइडल लुक में दिखाईं दीं। वहीं जब उनकी मां ने दिव्या को दुल्हन के लुक में देखा तो वह अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाईं, क्योंकि बहुत ही जल्द दिव्या रियल में दुल्हनिया बनने वालीं हैं, ऐसे में बेटी को दुल्हन के रूप में देख मां भावुक हों गईं। इससे साफ जाहिर है कि दिव्या ने अभी शादी नहीं की है।


शुरू हो चुकीं हैं शादी की तैयारियां

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल की शादी की तैयारियां शुरू हों चुकीं हैं। वहीं अब तो एक्ट्रेस ने अपनी गर्ल्स गैंग के साथ डांस की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। उन्होंने डांस प्रैक्टिस के दौरान की एक झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें सब जमकर मस्ती करते नजर आ रहे थे। दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपूर्व की दुल्हनिया बनेंगी, लेकिन अभी तक वेडिंग डेट रिवील नहीं की गई है।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story