×

Divya Bharti Net Worth: एक फिल्म के करोड़ों चार्ज करती थीं दिव्या भारती, अपने पीछे छोड़ गई अरबों की संपत्ति

Divya Bharti Net Worth: दिव्या भारती ने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। 18 साल की उम्र में खूब पैसा कमा लिया था। आइए आज हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 25 Feb 2024 10:38 AM GMT
Divya Bharti Net Worth
X

Divya Bharti Net Worth (Image Credit: Social)

Divya Bharti Net Worth: 18 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली दिव्या भारती अब हमारे बीच नहीं हैं। अगर आज वह हमारे बीच होती, तो अपनी 50वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही होतीं। लेकिन एक्ट्रेस महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चली गईं। दिव्या भारती आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। दिव्या भारती अपने समय में जितनी प्रसिद्ध अदाकार थीं, उतना ही उनके पास पैसा भी था। दिव्या भारती अपनी एक्टिंग के दौरान करोड़ों की संपत्ति कमाई थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। तो आइए आज हम आपको बताते हैं दिव्या भारती अपनी एक फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज करती थीं? इसी के साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि दिव्या भारती अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं? लेकिन उससे पहले आइए एक्ट्रेस के फिल्मी करियर पर नजर डालते हैं।

14 साल की उम्र और 14 फिल्में

दिव्या भारती ने 14 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 3 साल के अपने फिल्मी करियर में दिव्या भारती ने 14 फिल्में कर डाली थीं। हैरानी की बात तो यह है कि दिव्या भारती की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। हर कोई एक्ट्रेस की सक्सेस और काबिलियत पर हैरान था। दिव्या भारती ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें 'दीवाना', 'विश्वात्मा', 'शोला और शबनम', 'दिल का क्या कसूर', 'गीत', 'बलवान' और 'दिल आशना' जैसी फिल्में शामिल हैं।


एक फिल्म का कितना चार्ज करती थीं दिव्या भारती?

आज के समय में इंडस्ट्री में अगर किसी एक्टर की एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है, तो वो एक्टर अपनी अगली फिल्म की फीस बढ़ा देता है और दिव्या भारती ने तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि एक्ट्रेस एक फिल्म करने के कितने चार्ज करती होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि दिव्या भारती अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं।


कैसे हुई दिव्या भारती की मौत?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो करियर के पीक पर दिव्या भारती ने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला से गुपचुप तरह से शादी कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने साजिद से शादी करने के लिए इस्लाम भी कबूल लिया था। कहा जाता है कि एक्ट्रेस के शादी छिपाने की वजह उनका आसमान छूता करियर था। दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 मुंबई के वर्सोवा के उस फ्लैट में हो गया था, जहां वह रहा करती थीं। जब दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो वह महज 19 साल की थीं। एक्ट्रेस की मौत के रहस्य की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story