×

इस एक्ट्रेस के पापा हैं कई दिनों से गायब, अब तक नहीं मिली कोई खबर

suman
Published on: 27 Sep 2017 10:03 AM GMT
इस एक्ट्रेस के पापा हैं कई दिनों से गायब, अब तक नहीं मिली कोई खबर
X

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नौकरानी गुलाबो का रोल करने वालीं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के पिता विनय कुमार भटनागर लापता हैं। 65 साल के विनय दिल्ली में पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह से वो गुमशुदा हैं। विनय ने 13 दिन पहले ही बेटी दिव्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दिव्या के मुताबिक उनके पिता विनय अपने रुटीन चेकअप के लिए मेडिकल गए थे। करीब 11.30 बजे चेकअप कराने के बाद वो अपने ससुराल जाने वाले थे लेकिन यहीं से वो मिसिंग हैं। दिव्या ने बताया उन्हें आखिरी बार दिल्ली के कनॉट प्लेस पर देखा गया था।

यह भी पढ़ें....श्रद्धा ने लगाई प्रभास को ये लत, जो बार-बार उन्हें खींच रही है अपनी ओर

दिव्या के पापा की कोई खबर न मिलने के बाद फैमिली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनय का फोन ट्रैक करने के बाद उनकी आखिरी लोकेशन हरियाणा बॉर्डर पता चली है। हालांकि इसके अलावा फिलहाल उनका कोई खबर नहीं मिला है।

suman

suman

Next Story