×

इंटरटेनमेंट के फील्ड में दिव्यांका ने किया एक और अवॉर्ड अपने नाम

suman
Published on: 20 July 2017 9:49 AM GMT
इंटरटेनमेंट के फील्ड में दिव्यांका ने किया एक और अवॉर्ड अपने नाम
X

मुंबई: इन दिनों दिव्यांका के सितारे टॉप पर है। दिव्यांका त्रिपाठी ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। हाल ही में शादी की सालगिरह मनाकार लौटी दिव्यांका को एक और बड़ा अवॉर्ड मिला है। उन्हें इंटरटेनमेंट के फील्ड में मोस्ट एडमायर लीडर के तौर पर चुनी गई हैं। दिव्यांका को यह खिताब हेराल्ड ग्लोबल की तरफ से दिया गया है।

मोस्ट एडमायर लीडर का खिताब जीतने के बाद दिव्यांका ने फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, जब आपको इंटरटेनमेंट के फील्ड में मोस्ट एडमायर लीडर के खिताब के साथ नवाजा जाता है।

आगे...

दिव्यांका के साथ नच बलिए 8 के जज रह चुके टेरेंस लुईस को भी इसी खिताब के साथ नवाजा गया है। दिव्यांका ने टेरेंस के साथ भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। छोटे पर्दे पर दिव्यांका त्रिपाठी को पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें के जरिए पहचान मिली है। दिव्यांका इस सीरियल में इशी मां उर्फ इशिता का रोल प्ले कर रही हैं और उनके इस किरदार को फैंस ने बेहद ही पसंद किया है।

suman

suman

Next Story