×

120 करोड़ की बहूरानी: टीवी पर मचाती हैं धमाल, लेकिन पैसे से हैं मालामाल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दिव्यांका ने अपनी एक्टिंग की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Shreya
Published on: 21 Jan 2020 10:08 AM GMT
120 करोड़ की बहूरानी: टीवी पर मचाती हैं धमाल, लेकिन पैसे से हैं मालामाल
X
120 करोड़ की बहूरानी: टीवी पर मचाती हैं धमाल, लेकिन पैसे से हैं मालामाल

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दिव्यांका ने अपनी एक्टिंग की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई। दिव्यांका लाखों दिलों पर राज करती हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से मिली पहचान

दिव्यांका टीवी की सबसे जानी मानी और लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। दिव्यांका ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की। लेकिन जी टीवी के मशहूर टीवी शो "बनूं मैं तेरी दुल्हन" से उन्हें पहचान मिली। बनू मैं तेरी दुल्हन में एक दोहरी भूमिका निभाने पर उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढें: बजट से पहले क्यों होता है ‘हलवा सेरेमनी’ नही जानते होंगे ये खास बातें

एक एपिसोड के लिए 2 लाख लेती हैं फीस

दिव्यांका हाल ही में स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता रमन भल्ला के किरदार में नजर आई थीं। फिलहाल वो इस शो के दूसरे सीजन ‘ये हैं चाहते’ में नजर आ रही हैं। टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस के साथ-साथ वो टीवी जगत की सबसे अमीर एक्ट्रेस भी मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका अपने एक एपिसोड के लिए 2 लाख फीस लेती हैं। एक्ट्रेस ने एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी की थी।

यह भी पढें: सिद्धि विनायक में महादान: इस भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का सोना

120 करोड़ की है कुल संपत्ति

अगर एक्ट्रेस की प्रॉपर्टी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका के पास कुल 120 करोड रुपए की संपत्ति है। दिव्यांका अपनी खुद की कमाई से कई प्रॉपर्टीज भी खरीद चुकी हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पास खुद के कुल 8 रेस्टोरेंट्स हैं, इनमें से 3 रेस्टोरेंट्स विदेश में है। मुंबई में दिव्यांका के तीन बंगले भी हैं, जिनकी कीमत लगभग करोड़ों में है।

जल्द ही बॉलीवुड में रखने वाली हैं कदम

टीवी सीरियल के अलावा दिव्यांका वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका बहुत ही जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती है।

यह भी पढें: सेना को पसंद आई ‘तानाजी’: एक साथ देखने पहुंचे फिल्म, अजय की करी तारीफ

Shreya

Shreya

Next Story