×

Divyanka Tripathi Video : विवेक दहिया के लिए पैपराजी पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में कही ये बात

Divyanka Tripathi Video : दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं और अपने प्यारे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन इस बार उन्हें पैपराजी पर भड़कते देखा गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 15 Nov 2023 2:01 PM GMT
divyanka tripathi scolded paparazzi
X

divyanka tripathi scolded paparazzi 

Divyanka Tripathi Video : दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी पर लोगों को बहुत प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। यह कपल टेलीविजन पर तो दर्शकों का मनोरंजन करता ही है लेकिन रियल लाइफ में भी उनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है। दिव्यांका त्रिपाठी तो वैसे भी अपनी सादगी और खूबसूरत मुस्कुराहट से हमेशा से ही लोगों की फेवरेट रही हैं। टेलीविजन पर उन्होंने जो इशिता भल्ला का किरदार निभाया था उससे उन्हें घर-घर में खूब पहचान मिली है और आज भी अधिकतर लोग उन्हें इशिता के नाम से ही पहचानते हैं। दिव्यांका अक्सर अपने पति के साथ दिखाई देती है और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं। एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया लेकिन वो जरा नाराज नजर आई हाल ही में इस कपल को फिर दिवाली पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया था। जहां अपने पति के लिए दिव्यांका को मीडिया पर नाराज होते हुए देखा गया। इसका वीडिय अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेप्स पर भड़की दिव्यांका

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक्ट्रेस को पैपराजी पर भड़कते हुए देखा जा रहा है। पैप्स की क्लास लगाते हुए ऐक्ट्रेस अपने पति की तरफ इशारा करते हुए बोलती हैं कि यह कौन है। इसके बाद उन्हें जवाब मिलता है कि यह आपके पति हैं। इस पर एक्ट्रेस कहती है कि मेरे पति कौन है, क्या नाम है इनका, तुम लोग इनका नाम नहीं लिखते हो। यह लिख देते हो कि दिव्यांका अपने पार्टनर या हस्बैंड के साथ नजर आई। यह कोई तरीका है क्या यह बहुत गलत बात है। इसके बाद सभी उन्हें मनाते हुए दिखाई दिए।



फैंस को पसंद आया अंदाज

पैप्स को डांटने के बाद दिव्यांका बहुत जल्दी नॉर्मल भी हो जाती हैं और अपने पति के साथ ढेर सारे पोज देती हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को हैप्पी दिवाली विश किया और काफी खुश नजर आए। एक्ट्रेस का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story