×

Do Aur Do Pyaar Collection: विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार का नहीं चला जादू

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: विद्या बालन व प्रतीक गाँधी की केमिस्ट्री कुछ खास कमाल नहीं कर पाई दर्शकों के दिलों पर, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 April 2024 11:58 AM GMT
Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1
X

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1

Do Aur Do Pyaar Collection Day 1: दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar) पति पत्नी और वो की कहानी पर आधारित है। फिल्म में काव्या गणेशन (Vidya Balan) की शादी अनिरूद्ध बनर्जी (Pratik Gandhi) से 12 साल पहले हुई थी। इन दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल डेट करने के बाद भागकर शादी कर ली होती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। जिसकी वजह से वो अलग हो गए और एक-दूसरे से बातचीत करना बंद कर दिया है। जिसके बाद अकेली काव्या भारतीय मूल के अमेरिकन फोटोग्राफर विक्रम की तरफ आकर्षित हो जाती हैं। और अनिरूद्ध का एक न्यू एक्ट्रेस नोरा के साथ अफेयर शुरू हो जाता है। जिसके बाद दोनों अपने पार्टनर को तलाक देने के बारे में सोचते हैं। लेकिन एक रात कहानी में एक अलग मोड़ आ जाता हैं। जिसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. चलिए जानते हैं ये फिल्म पहले दिन दर्शकों को कितनी पसंद आई हैं।

दो और दो प्यार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1)-

यदि हम फिल्म दो और दो प्यार की कहानी (Do Aur Do Pyaar Story) के बारे में बात करे तो ये 2017 में आई विदेशी फिल्म द लवर्स की हिंदी वर्जन है। जो कहीं ना कहीं वर्तमान समय के पति-पत्नी के रिश्तों के बारे में बताती है। यदि हम फिल्म की कहानी व किरदारों की बात करे दो फिल्म की कहानी व किरदार दोनों ही काफी बेहतरीन हैं। और यहीं वजह है कि इस फिल्म को रेटिंग भी अच्छी मिली हैं। लेकिन फिल्म दर्शको को सिनेमाघरो तक खीचकर लाने में सफल नहीं हुई हैं।

जिसके पीछे की वजह कहीं ना कही आज से शुरू हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) भी हैं। और इसके अलावा दर्शक पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म Bade Miyan Chote Miyan व Maidaan की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। यदि हम फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन (Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1) के बारे में बात करे तो फिल्म दो और दो प्यार पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Do Aur Do Pyaar Day 1 Colleciton) पर करोड़ का भी आकड़ा पार नहीं कर पाई है। और अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 लाख तक (Do Aur Do Pyaar Collection Day 1) का ही कलेक्शन कर पाई हैं। तो वहीं, शनिवार व रविवार को ऑफ होने की वजह से कहीं ना कहीं फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती हैं।

दो और दो प्यार वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Do Aur Do Pyaar Worldwide Collection Day 1)-

यदि हम दो और दो प्यार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Do Aur Do Pyaar Worldwide Collection) की बात करे तो फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में अभी तक कुल 3 करोड़ तक का ही कलेक्शन कर पाई है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story