Do Patti Trailer: काजोल ने खुद को कहा असली सिंघम, दो पत्ती का ट्रेलर लॉच, जाने फिल्म की कहानी

Do Patti Trailer Review In Hindi: काजोल और कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 Oct 2024 11:26 AM GMT
Do Patti Trailer: काजोल ने खुद को कहा असली सिंघम, दो पत्ती का ट्रेलर लॉच, जाने फिल्म की कहानी
X

Do Patti Trailer Out: काजोल और कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। और आज जाकर Do Patti फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में काजोल के साथ कृति सेनन, कनिका ढिल्लों, शहीर शेख और मोनिका शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। मुंबई के एक स्टूडियो में इन्होंने अपनी थ्रिलर फिल्म दो पत्ती का ट्रेलर लॉच किया है। इस ट्रेलर लॉच के दौरान काजोल ने बताया कि असली सिंघम वहीं हैं, क्योंकि पहली बार Do Patti में काजोल ने पुलिस की भूमिका निभाई है।

काजोल की फिल्म दो पत्ती का ट्रेलर रिव्यू (Do Patti Trailer Review In Hindi)-

काजोल (Kajol) की फिल्म दो पत्ती का ट्रेलर लॉच किया गया है। फिल्म में पहली बार काजोल को पुलिस की भूमिका में नजर आई हैं। तो वहीं इस फिल्म में काजोल के साथ शहीर शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। आज दो पत्ती का ट्रेलर लांच किया गया है। दो पत्ती का ट्रेलर जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही ट्रेंड करने लगा है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। ये पहली ऐसी फिल्म है, जो महिला किरदारों पर आधारित है।

फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत होती है काजोल से जिसमें वो पुलिस की भूमिका में नजर आती हैं और शहीर शेख से पूछताछ करती हैं। तभी काजोल का दिमाग घूम जाता है जब उनको जाँच करते-करते पता चलता है कि कृति सेनन जिनसे शहीर शेख प्यार करते हैं। वो एक नहीं डबल रोल में हैं। यानि वो जुड़वा बहनों का किरदार प्ले कर रही हैं। तो वहीं फिल्म में जहाँ एक तरफ कृति सेनन मासूम बनी हुई हैं। तो वहीं दूसरी तरफ खलनायक की भूमिका में अब शहीर शेख पर गंभीर आरोप लगे हैं। काजोल कैसे आरोपी का पता कर पाती हैं और क्या किया शहीर शेख ने इन सबके बारे में जानकारी फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

दो पत्ती कब रिलीज होगी (Do Patti Release Date In Hindi)-

दो पत्ती सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

दो पत्ती फिल्म की कहानी क्या है (Do Patti Movie Story In Hindi)-

दो पत्ती फिल्म की कहानी एक क्रिमिनल थ्रिलर फिल्म है। जिसमें कृति सेनन जिन्होंने जुड़वा बहनों की भूमिका निभाई है, उन दोनों बहनों की दुश्मनी में फंस गए हैं शहीर शेख तो वहीं इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं काजोल जो निभा रहे हैं पुलिस की भूमिका, देखने लायक होगा की काजोल कैसे आरोपी का पता लगा पाती हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story