×

Domestic Violence Case: तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए Yo Yo Honey Singh

यो यो हनी सिंह घरेलू हिंसा मामले में आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए..

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 Sep 2021 12:14 PM GMT
Domestic Violence Case
X

 तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए Yo Yo Honey Singh

Domestic Violence Case: फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह शुक्रवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। हनी सिंह सुनवाई के लिए अपने वकीलों के साथ कोर्ट में पहुंचे। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न हुआ है। वहीं, उन्होंने मुआवजे के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया था।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान रो पड़ी थीं शालिनी

इससे पहले मामले में 28 अगस्त को सुनवाई हो चुकी है। उस दौरान दौरान शालिनी कोर्ट में रो पड़ी थीं, उन्होंने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह को बताया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को 10 साल दिए, लेकिन उन्होंने उनको छोड़ दिया। बता दें की इस सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी और चेतावनी दी थी। जज ने कहा था, 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।' वहीं, तानिया सिंह ने दोनों को अपने कक्ष में बुलाकर काफी देर तक समझाया।

शालिनी तलवार का आरोप

तलवार ने हनी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा कि 'वह अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते थे वह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। इतना ही नहीं अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर हनी उन्हें मारते भी थे। इतना ही नहीं शालिनी ने हनी के पिता पर भी नशे की हालत में उनके साथ बदतमीजी करने एक आरोप लगाया। उन्होंने दावा भी किया है की उनके पास सबूत भी है। बता दें की यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार को शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी।

हनी सिंह के सुपरहिट गाने

अंग्रेजी बीट दे

गिप्पी ग्रेवाल और यो यो हनी सिंह का यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यार बथेरे

फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह का यार बथेरे गाना काफी पॉपुलर हुआ था

ब्रेकअप पार्टी

हनी सिंह का यह गाना काफी फेमस हुआ था और आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं।

ब्लू आईज

यो यो हनी सिंह का यह गाना साल 2013 में रिलीज हुआ था. 'ब्लू आईज' ब्लॉकबस्टर गाना था।

डोप शोप

हनी सिंह और सिंगर दीप मनी का यह गाना इंटरनेशनल विलेजर एल्बम का था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story