×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Dostana 2 Update: जान्हवी कपूर ने बताया क्यों नहीं पूरी हुई दोस्ताना 2 की शूटिंग

Dostana 2 Shelved: Mr. & Mrs. Mahi के प्रमोशन के दौरान जान्हवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म Dostana 2 के बंद होने के पीछे की वजह कार्तिक आर्यन को बताया.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2024 10:43 AM GMT
Dostana 2 Movie Shelved
X

Dostana 2 Movie Update

Dostana 2 Movie Update: फिल्म प्रोड्यूस करण जौहर ने कुछ सालों पहले दोस्ताना के सीक्वल यानि दोस्ताना 2 (Dostana 2 Movie) का ऐलान किया था। इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी की कास्टिंग हुई थी। लेकिन इस बीच करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच झगड़े की खबरें आने लगी। कुछ समय बात ही कार्तिक आर्यन ने खुद ही दोस्ताना 2 से दूरी बना ली और बाद में दोस्ताना 2 बंद हो गई। अब इस मामले में जान्हवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म Mr. & Mrs. Mahi के प्रमोशन के दौरान बातचीत करते हुए रिएक्शन दिया है।

दोस्ताना 2 क्यों ठंडे बस्ते में चली गई (Why did Dostana 2 get shelved)-

कोविड से पहले शुरू हुई थी दोस्ताना 2 (Dostana 2 Movie) की शूटिंग लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म पूरी नहीं हुई और अधूरे में ही बंद हो गई। जान्हवी कपूर ने अपने द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि दोस्ताना 2 क्यों नहीं बन रही है? मुझे भी पता नहीं, हमने 30-35 दिनों तक शूट किया था। मेरे अनुसार फिल्म का शूट अच्छा चल रहा था। मुझे नहीं पता कि फिलम क्यों बंद हुई। मैंने पूछा भी था। हमने लॉकडाउन से काफी पहले ही शूटिंग शुरू कर दी थी। फिर कोविड आया। जिसकी वजह से डेढ़ साल की देरी हो गई। और फिर लोगों को लगा कि इसे दोबारा शुरू करना चाहिए.. मुझे नहीं पता

कार्तिक आर्यन व करण जौहर पर क्या बोली जान्हवी (Kartik Aaryan Karan Johar Fight)-

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) से पूछा गया कि उस बीच करण जौहर व कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के बीच विवाद की चर्चा हुई थी। इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ भी हुआ था। मुझे लगता है कि काम उन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन उनके बीच क्या हुआ क्या नहीं, आपको इसके बारे में उनसे ही पूछना चाहिए।

कार्तिक आर्यन व करण जौहर के बीच सब सही है (Kartik Aaryan Karan Johar Movie)-

बता दे कि करण जौहर (Karan Johar) ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ एक फिल्म का ऐलान 2023 में किया। जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। जिससे ये क्लियर हो गया कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अब सबकुछ सही है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) व करण जौहर की फिल्म 2025 में फ्लोर पर आ जाएगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story