×

Ek Kori Prem Katha Collection: कुकड़ी प्रथा पर आधारित फिल्म दर्शकों को कितनी आई पसंद, जाने

Ek Kori Prem Katha Collection Day 1: दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट पर आधारित फिल्म एक कोरी प्रेम कथा, दर्शकों को कितनी आई पसंद जानिए एक कोरी प्रेम कथा की कमाई

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 April 2024 3:11 PM GMT
Ek Kori Prem Katha Box Office Collection Day 1
X

Ek Kori Prem Katha Collection 

Ek Kori Prem Katha Box Office Collection Day 1: एक कोरी प्रेम कथा काफी दिनों से चर्चा में थी ये फिल्म अब जाकर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी प्रथा पर आधारित है, जोकि हमारे समाज में आज भी है। जिसका कई बार विरोध भी किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी इसपर अभी तक किसी प्रकार का कानून नहीं बनाया है। ये प्रथा है कुकड़ी प्रथा, जिसके अनुसार शादी के पहली रात को नई दुल्हनों को अपनी वर्जिनिटी साबित करनी होती है। यदि वो इस टेस्ट में पास हो जाती है तब तो उनका शादीशुदा जीवन सही से चलता है यदि वो फेल हो जाती है तो उनके वैवाहिक जीवन पर दाग लग जाता है। इसी कहानी को बड़े पर्दे पर Ek Kori Prem Katha के माध्यम से मेकर्स ने दर्शाने की कोशिश की है। तो चलिए जानते है फिल्म दर्शकों को कितनी आई पसंद

एक कोरी प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Ek Kori Prem Katha Box Office Collection Day 1)-

एक कोरी प्रेम कथा (Ek Kori Prem Katha) सुगंध फिल्म्स और केनिलवर्थ फिल्म्स एलएलपी की फिल्म द्वारा प्रदर्शित किया गया है। Ek Kori Prem Katha एक महिला के आस्तिव को चुनौती देने वाली कहानी पर आधारित है। फिल्म में खनक बुद्धिराजा, अक्षय ओबेरॉय, राज बब्बर और पूनम ढिल्लों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी में महिलाओं के दर्द को बयां करने की कोशिश की गई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और उस के आस-पास के इलाके में हुई है।

फिल्म में खनक बुद्धिराजा जब शादी करके गाँव में आती है, तब उनको शादी की पहली रात ही उस गाँव में चली आ रही प्रथा के अनुसार वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता है। जिसके खिलाफ फिल्म में खनक ने आवाज उठाया है और इस प्रथा को चुनौती दी है। इसी पर पूरे फिल्म की कहानी आधारित है।

ये तो बात हुई फिल्म की कहानी की चलिए बात करते है फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन यानि शुक्रवार के कलेक्शन के बारे में बता दे कि फिल्म Ek Kori Prem Katha ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 25 लाख (Ek Kori Prem Katha Day 1 Collection) तक का कलेक्शन किया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story