Ekta Kapoor: एकता और शोभा कपूर की बढ़ी मुश्किलें, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Ekta Kapoor: एकता कपूर और शोभा कपूर के ऊपर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है।

Network
Report Network
Published on: 20 Oct 2024 9:20 AM GMT
Ekta Kapoor and Shobha Kapoor
X

Ekta Kapoor and Shobha Kapoor

Ekta Kapoor: यह मामला वेब सीरीज गंदी बात से जुड़ा है। इसमें नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे। इसी को लेकर एक स्थानीय नागरिक ने मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई में दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के सीजन 6 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ एक स्थानीय नागरिक ने मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने इस वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे। हालांकि ये विवादित एपिसोड इस ऐप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है। एकता कपूर ने 2017 में ओटीटी एप ऑल्ट बालाजी की शुरुआत की थी। एक स्थानीय नागरिक ने मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सीरीज के एक एपिसोड में पोक्सो एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन दिखाए गए थे।

महापुरुषों और संतों का भी अपमान किया

शिकायत में कहा गया है कि इसके साथ ही वेब सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस भी पहुंची। इस तरह इस सीरीज में पोक्सो एक्ट के अलावा प्ज् एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन किया गया है।

एकता और शोभा ने नहीं दिया रिएक्शन

हालांकि अभी तक इस मामले में एकता कपूर या शोभा कपूर की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इन दोनों के खिलाफ यह मामला हाल ही में बच्चों पर बनने वाली अश्लील फिल्मों पर सुप्रीम कोर्ट की हुई टिप्पणी के बाद दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था। अपने फैसले में शीर्ष अदालत ने कहा था कि बच्चों को लेकर इस तरह का अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करना गुनाह है।

2020 में भी दर्ज हुआ था मामला

एकता और उनकी वेब सीरीज गंदी बात इससे पहले भी विवादों में रही है। इसी सीरीज को लेकर 2020 में भी मामला दर्ज हुआ था। एकता के खिलाफ ये केस सीरीज के एक सीजन में सेना के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के मामले में दर्ज हुआ था। तब इस केस को एकता कपूर ने हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी। उनकी तरफ से कहा गया था कि वेब सीरीज में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। जांच और पक्ष सुने बगैर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसे निरस्त किया जाना चाहिए।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story