×

Love Sex Aur Dhokha 2 में देखने को मिलेगी बिग बॉस के इस कपल की कहानी, जानिए उर्फी का रोल

Love Sex Aur Dhokha 2 Story: बिग बॉस कंटेस्टेंट Urfi Javed करने जा रही है, Ekta Kapoor और Shobha Kapoor की मूवी लव सेक्स और धोखा 2 से डेब्यू, अफवाहे बिग बॉस पर आधारित फिल्म..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 March 2024 5:11 AM GMT (Updated on: 8 April 2024 3:13 PM GMT)
Love Sex Aur Dhokha 2 Cast
X

Love Sex Aur Dhokha 2 Story

Love Sex Aur Dhokha 2 Urfi Javed Bollywood Movie: एकता कपूर (Ekta Kapoor) व शोभा कपूर (Shobha Kapoor) की फिल्म लव सेक्स और धोखा (Love Sex Aur Dhokha) जिसके पहले पार्ट में राजकुमार राव, नुसरत भरूचा ने नए जेनरेशन की लव स्टोरी को दिखाया था। इस फिल्म की सफलता के बाद एकता कपूर जब बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में गई थी। तब उन्होंने लव सेक्स और धोखा 2 (Love Sex Aur Dhokha 2) की घोषणा की थी और उन्होंने इस फिल्म के लिए बतौर कास्ट निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को साइन किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि एकता कपूर व शोभा कपूर ने अपनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 (Love Sex Aur Dhokha 2) के लिए उर्फी जावेद (Urfi Javed) को साइन कर लिया गया है। इसके साथ ही साथ फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

लव सेक्स और धोखा 2 कब रिलीज होगी (Love Sex Aur Dhokha 2 Release Date)-

लव सेक्स और धोखा 2 को लेकर कल फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के कास्ट से लेकर फिल्म के रिलीज डेट तक की घोषणा की है। बता दे कि लव सेक्स और धोखा 2 बॉक्स ऑफिस पर 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

लव सेक्स और धोखा 2 कास्ट (Love Sex Aur Dhokha 2 Cast)-

बालाजी टेलीफिल्म्स व क्लट मूवीज की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 (Love Sex Aur Dhokha 2) दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन में बन रही है। जिसको एकता कपूर व शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म में उर्फी जावेद (Urfi Javed) मुख्य किरदार में तो वहीं मौनी रॉय (Mouni Roy) व तुषार कपूर (Tusar Kapoor) कैमियो रोल में नजर आएंगे।

लव सेक्स और धोखा 2 ट्रेलर (Love Sex Aur Dhokha 2 Trailer)-

लव सेक्स और धोखा 2 का अभी मेकर्स द्वारा सिर्फ पोस्टर ही जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर नही लेकिन इतना बता सकते है कि फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा।

लव सेक्स और धोखा 2 की कहानी (Love Sex Aur Dhokha 2 Story)-

पहले लव सेक्स और धोखा 2 की कहानी ((Love Sex Aur Dhokha 2 Story) को लेकर बताया जा रहा था कि फिल्म की कहानी इंटरनेट के जमाने का प्यार दिखाया जाएगा। इसके अलावा ये भी बताया गया कि फिल्म में एक गेमर की कहानी दिखाई जाएगी। जोकि कैरी मिनाती से प्रेरित होगा। लेकिन अब सुनने को मिल रहा है कि लव सेक्स और धोखा 2 की कहानी बिग बॉस (Bigg Boss) पर आधारित होगी। अब इसमें कितनी सच्चाई है, ये बताना अभी मुश्किल है। यदि फिल्म की कहानी बिग बॉस पर आधारित होगी तो देखने लायक होगा कि फिल्म की कहानी किस बिग बॉस कपल पर आधारित होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story