TRENDING TAGS :
Naagin 7 में कौन-सी एक्ट्रेस बनेगी नागिन वायरल हुआ पोस्ट, एकता कपूर ने किया अनॉउंसमेंट
Naagin 7 Actress: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो कर रहा हैं वापसी, जानिए कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार आया हिंट
Naagin 7 Actress (Image Credit-Social Media)
Naagin 7 Update: टीवी जगत का सुपरनैचुरल शो नागिन जिसके 6 सीजन आ चुके हैं। हर एक सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। तो वहीं दर्शकों को नागिन के अगले सीजन यानि नागिन 7 का बेसब्री से इंतजार है। नागिन 7 का दर्शक पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं। इसपर हर रोज किसी ना किसी प्रकार अपडेट देते रहते हैं। लेकिन अब जाकर नागिन 7 पर खुद एकता कपूर ने अपडेट साझा किया है। तो वहीं नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन बनेगी दर्शकों ने अंदाजा लगाया।
एकता कपूर ने किया नागिन 7 के बारे में अनॉउंसमेंट (Ekta Kapoor Announced Naagin 7)-
नागिन 6 के ऑफ-एयर होने के बाद से ही दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर ने दर्शकों का और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। एकता कपूर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एकता कपूर टीम के साथ बैठी हुई हैं और नागिन के बारे में सवाल करती है। उन्होंने कहा, जो कोई भी इस बारे में जानना चाहता है कि नागिन कहाँ है? तो ये लड़की आज हम सभी को नागिन के बारे में जानकारी देगी। इसके बाद उनके साथ बैठी महिला ने कहा, नागिन पर्वत के नीचे और जहाँ होना चाहिए वहीं पर हैं। इसके बाद एकता कपूर ने अनाउंसमेंट कर दी कि अब सर्वश्रेष्ठ नागिन बनाने का समय आ गया है। पोस्ट कैप्शन में एकता कपूर ने Naagin 7 का नाम लिखा दिया है। इससे साफ हो गया है। कि टीवी पर बेह जल्द नागिन का नया सीजन आने वाला है।
नागिन 7 में कौन नागिन बनेगी (Naagin 7 Actress)-
नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नागिन की भूमिका में थी। तो वहीं नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन बनेगी इसके बारे में लगातार सवाल पूछा जा रहा है। तो वहीं दर्शक हमेशा से प्रियंका चाहर चौधरी का नाम नागिन 7 के लिए गेस करते हैं। एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन 7 में नागिन की भूमिका निभाने के लिए कहा जा रहा है।