×

OH REALLY: एकता कपूर के हीरो की तलाश हुई पूरी, जानिए कौन हैं वो?

suman
Published on: 21 March 2017 6:19 AM GMT
OH REALLY: एकता कपूर के हीरो की तलाश हुई पूरी, जानिए कौन हैं वो?
X

मुंबई: एकता कपूर जल्द ही अगली फिल्म बनाने वाली है। जिसका नाम केदारनाथ होगा। इससे पहले धर्मा प्रोड्क्शन की बद्रिनाथ की दुल्हनिया हिट रही है। अब एकता केदारनाथ लेकर आ रही है तो शिव की कृपा शायद उनपर भी बरसेये तो फिल्म बनने और रिलीज के बाद पता चलेगा। फिलहाल एकता के लिए स्टार कास्ट की तलाश में है जिसके लिए उन्होंने हीरो भी सेलेक्ट कर लिया है।

आगे....

जी हां एमएस धोनी पर बनी फिल्म में धोनी सुशांत सिंह राजपूत की दमदार एक्टिंग ने सभी के दिलो में अपनी जगह बनाएं ली है। ऐसे में हर कोई सुशांत के साथ काम करना चाहता है। उनके पास फिल्मों के लगातार एक से बढ़कर एक ऑफर आ रहे हैं। वो अभी अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हैं। उनकी दो फिल्में चंदा मामा दूर के और राबता, ड्राइव के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं।

आगे....

वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि वो अब एकता कपूर की अगली फिल्म में लीड रोल कर सकते हैं। खबर है कि एकता जल्द ही 'केदारनाथ' के बारे मेंं एनाउंस करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन 'काई पो छे' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर करेंगे। बता दें अभिषेक कपूर ने फितूर और रॉक आॅन जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा सुशांत को एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से ही नेमफेम मिला था।

suman

suman

Next Story