TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Elvish Yadav और Fazilpuria की संपत्ति जब्त, जाने दोनों के पास कुल कितनी संपत्ति है

Elvish Yadav And Fazilpuria Net Worth: यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की संपत्ति ईडी द्वारा जब्त कर ली गई है, चलिए जानते हैं इनकी नेटवर्थ

Shikha Tiwari
Published on: 26 Sep 2024 12:52 PM GMT (Updated on: 26 Sep 2024 12:58 PM GMT)
Elvish Yadav And Fazilpuria Net Worth In Rupees
X

Elvish Yadav And Fazilpuria Net Worth In Rupees

Elvish Yadav And Fazilpuria Property Seized: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और सिंगर फाजिलपुरिया की संपत्ति ईडी द्वारा आज जब्त कर ली गई है। इसके बारे में काफी समय पहले ही बताया जा चुका था कि सांप के जहर के अवैध व्यापार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत यह कार्यवाही की जाएगी। और आज ईडी द्वारा Elvish Yadav और सिंगर Fazilpuria की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उनकी संपत्तियां पीएमएलए प्रावधानों के तहत जब्त की गई हैं। चलिए जानते हैं दोनों के पास कुल कितनी संपत्ति है।

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया नेटवर्थ ( Elvish Yadav And Fazilpuria Net Worth In Rupees)-

एल्विश यादव नेटवर्थ (Elvish Yadav Net Worth)-

एल्विश यादव ने गुड़गांव में 16 बीएचके का घर खरीदा है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Elvish Yadav ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीत के बाद, उन्होंने दुबई में ₹8 करोड़ का घर खरीदा। इसके अलावा, वह अपने खुद के परिधान ब्रांड Systumm Clothing के गर्वित संस्थापक हैं।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पास लग्जरी कारों का संग्रह है। एक पोर्श 718 बॉक्स्टर की मालिक हैं, जिसकी भारत में कीमत लगभग 1.46 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक फॉर्च्यूनर जिसकी कीमत 42 लाख रुपये है। इसके साथ ही एक ऑडी जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है और एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जिसकी कीमत लगभग 1.52 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये है।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) की कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब हैं। इसके अलावा गूगल ऐडसेंस, स्पांसरशिप, ब्रांड प्रमोशन और अन्य स्रोतों से पैसा कमाते हैं। Systumm_Clothing करके एल्विश का एक क्लोदिंग ब्रांड भी हैं। उनकी वर्तमान कुल संपत्ति यानी की नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये (Elvish Yadav Net Worth In Rupees In Hindi)है।

फाजिलपुरिया नेटवर्थ (Fazilpuria Net Worth)-

रिपोर्ट्स की माने तो सिंगर फाजिलपुरिया के पास कुल 2-3 करोड़ रुपए (Singer Fazilpuria Net Worth In Rupees) के पास संपत्ति है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story