×

Elvish Yadav करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल

Elvish Yadav Bollywood Debut: एल्विश यादव किसी खास वजह से खबरों में हैं, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे

Shivani Tiwari
Published on: 15 March 2025 11:55 AM IST
Elvish Yadav करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल
X

Elvish Yadav Bollywood Debut: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहें हैं, हालांकि साथ ही साथ उनके विवाद भी तेजी से बढ़ रहें हैं, हर दूसरे-तीसरे दिन एल्विश यादव का नाम किसी नए विवाद से जुड़ता नजर आता है, वहीं अब फिर एल्विश यादव का नाम सुर्खियों में आ चुका है। जी हां! लेकिन इस बार एल्विश यादव किसी खास वजह से खबरों में हैं, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, आइए फिर आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

एल्विश यादव बॉलीवुड डेब्यू (Elvish Yadav Bollywood Debut)

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव को लेकर आई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक वे अब बॉलीवुड में भी अपना कदम रखने वाले हैं, जी हां! एल्विश यादव के फैंस उन्हें बहुत ही जल्द अब सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे। हमारी ये खबर सुन यकीनन फैंस जानना चाह रहें होंगे कि एल्विश यादव किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे, तो आइए जानते हैं।

सुनने में आ रहा है कि यूट्यूबर एल्विश यादव लाहौर 1947 फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रखेंगे। इस तरह की खबरें बॉलीवुड की गलियारों में इस वजह से फैली हुईं हैं क्योंकि एल्विश यादव को हाल ही में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के घर पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही कहा जा रहा है कि एल्विश यादव लाहौर 1947 फिल्म का हिस्सा बनेंगे। एल्विश यादव के साथ ही शिल्पा शेट्टी को भी राजकुमार हिरानी के घर पर देखा गया था, तभी से बज बना हुआ है कि एल्विश यादव और शिल्पा शेट्टी दोनों ही राजकुमार हिरानी की फिल्म लाहौर 1947 में में दिखाईं देंगे। फिलहाल अभी कुछ पक्की कन्फर्मेशन नहीं मिली है।

लाहौर 1947 स्टार कास्ट (Elvish Yadav Upcoming Film)

राजकुमार हिरानी की फिल्म लाहौर 1947 में यदि एल्विश यादव और शिल्पा शेट्टी होंगे तो इनके साथ ही सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी मुख्य किरदारों में हैं। लाहौर 1947 फिल्म की कहानी 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सेट की गई है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहें हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story