×

Elvish Yadav Girlfriend: एल्विश यादव ने लॉफ्टर शेफ सीजन 2 में कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप

Elvish Yadav Relationship: एल्विश यादव ने लॉफ्टर शेफ सीजन 2 के सेट पर अपने रिश्ते को किया कंफर्म, जानिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड

Shikha Tiwari
Published on: 5 Feb 2025 5:04 PM IST

Elvish Yadav Girlfriend: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय एल्विश यादव लॉफर सैफ सीजन 2 का हिस्सा बने हुए हैं। जहाँ पर एल्विश यादव के साथ अब्दू जो़ड़ी में हैं। तो वहीं लॉफ्टर सैफ सीजन 2 में एल्विश यादव ने एक ऐसा खुलासा किया है। जिसकी वजह से एल्विश यादव को पसंद करने वाली लड़कियों का दिल टूट गया है।

एल्विश यादव ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप (Elvish Yadav Confirm Relationship)-

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इस समय विवादों की वजह से नहीं बल्कि अपनी लव-लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जब एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बने थे तब उनका नाम मनीषा रानी के साथ जुड़ा था। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद एल्विश यादव का नाम बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के साथ जुड़ा था। लेकिन कभी भी एल्विश यादव ने इन दोनों के साथ अपना नाम जुड़ने पर किसी प्रकार का ऑफिशियल कमेंट नहीं किया।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) किसी के साथ तो रिश्ते में हैं। क्योंकि उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू हिंट तो दिया है। लेकिन कभी भी उन्होंने इसे कंफर्म नहीं किया है। लेकिन अब जाकर एल्विश यादव ने लॉफ्टर सैफ सीजन 2 के मंच पर वेलेंटाइन डे स्पेशल में अपने रिलेशनशिप पर बात की है।


एल्विश यादव (Elvish Yadav) की यदि गर्लफ्रेंड की बात करें तो उनकी गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा थी। जिनके साथ वो कॉलेज के समय में अक्सर ब्लॉग बनाते हुए नजर आते थे। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था और इन दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया। लेकिन कभी भी एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा ने ये नहीं बताया कि इन दोनों का रिश्ता कैसे टूटा और क्यों हुए दोनों एक-दूसरे से अलग, दोनों रिश्ता टूटने के बाद एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Next Story