×

Elvish Yadav Marriage: एल्विश यादव की होने वाली है शादी, जानिए कौन है लड़की, खुद बताया एल्विश ने

Elvish Yadav Marriage Date: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने बताया कि कब और किससे करेंगे वो शादी, जल्द ही टूटने वाला है एल्विश यादव की फैन गर्ल्स का दिल

Shikha Tiwari
Published on: 13 Feb 2025 12:38 PM IST
Elvish Yadav Marriage
X

Elvish Yadav Marriage Soon (Image Credit-Social Media) 

Elvish Yadav Marriage: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। कुछ समय पहले ही एल्विश यादव ने अपनी नई कार की वजह से सुर्खियों में थे। तो वहीं एल्विश यादव (Elvish Yadav) इस समय कलर्स टीवी पर आने वाले शो लॉफ्टर शेफ सीजन 2 का हिस्सा बने हुए हैं। जहाँ पर उनके पार्टनर के रूप में बिग बॉस फेम अब्दू है। तो वहीं एल्विश यादव ने अब अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं।

एल्विश यादव ने बताया कब करेंगे वो शादी (Elvish Yadav Talks About His Marriage)-

एल्विश यादव इस समय लॉफ्टर शेफ सीजन 2 का हिस्सा बने हुए हैं। जहाँ पर एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हर रोज कोई ना कोई जानकारी शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले एल्विश यादव ने ये कंफर्म किया कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उन्होंने कभी ये नहीं बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं। या उनका नाम क्या है। तो वहीं लॉफ्टर शेफ सीजन 2 के आने वाले एपिसो़ड में भारती सिंह ने Elvish Yadav से पूछा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से उनको कब मिलाएंगे।

जिसका जवाब देते हुए एल्विश यादव कहते हैं कि 2025 में शादी में बुलाऊंगा आपको, जिसके बाद ये वहाँ मौजूद सभी कंटेस्टेंट शॉक्ड हो जाते हैं। इससे ये क्लियर हो जाता है कि इस साल एल्विश यादव भी दुल्हा बन जाएंगे। और वो पूरी तरह से अपनी ड्रीम गर्ल के साथ शादी करने के लिए तैयार है। एल्विश यादव 2025 में शादी के बंधन में बंध तो जाएंगे। लेकिन वो किसके साथ शादी करने जा रहे हैं अभी तक उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम सिक्रेट रखा है। शादी के समय ही एल्विश यादव अपनी पत्नी का नाम दुनिया के सामने रिवील करेंगे।


एल्विश यादव (Elvish Yadav) की शादी के बाद उनको पसंद करने वाली फैन गर्ल्स का दिल टूट जाएगा। बता दे कि एल्विश यादव की यदि पहली गर्लफ्रेंड की बात करें तो वो कीर्ति मेहरा थी। जिनके साथ वो यूट्यूब पर वीडियोज बनाकर शेयर करते थे। लेकिन बाद में ऐसी खबरें आने लगी की एल्विश यादव और किर्ती का ब्रेकअप हो गया है। इस समय एल्विश यादव (Elvish Yadav Girlfriend Now) किसको डेट कर रहे हैं ये अभी भी सिक्रेट बना हुआ है।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Next Story