×

Bigg Boss OTT 3: जमानत मिलने के बाद अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बनेंगे एल्विश यादव

Bigg Boss OTT 3: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को आखिरकार जमानत मिल गई है, लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद एल्विश एक बार फिर 'बिग बॉस' में हिस्सा लेंगे।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 25 March 2024 10:30 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 10:31 AM GMT)
Bigg Boss OTT 3
X

Bigg Boss OTT 3 (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3: मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। पिछले दिनों वह सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले में जेल में बंद थे। वहीं अब उनकी जमानत हो गई है। 5 दिन बक्सर जेल में काटने के बाद अब एल्विश यादव अपने घर लौट गए हैं, लेकिन एल्विश यादव के विवादों को देखने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है?

क्या 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आएंगे एल्विश यादव? (Elvish Yadav In Bigg Boss OTT 3)

दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब जीतने के बाद से एल्विश यादव काफी विवादों में रहे हैं। कभी किसी के साथ मार-पीट, तो फिर नोएडा रेव पार्टी मामले में उनका नाम सामने आना। रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। अब इतने विवादों के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव एक बार फिर मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ सकते हैं। ये एक ऐसा शो है, जहां कॉन्ट्रोवर्शी में रहे स्टार्स को मेकर्स अप्रोच करते हैं। ऐसे में एल्विश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि मेकर्स एल्विश यादव को शो के लिए अप्रोच कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।


कोर्ट से एल्विश यादव को मिली जमानत (Elvish Yadav Granted Bail)

बता दें कि जिला न्यायालय में 21 मार्च 2024 को एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। पुलिस द्वारा धाराएं बढ़ाने की वजह से ऐसा हुआ था। न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार यानी 22 मार्च का समय तय किया था। एल्विश पक्ष के वकील दीपक भाटी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मजबूती से एल्विश का पक्ष रखा था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं अब इस मामले में गुरुग्राम कोर्ट में एल्विश यादव की पेशी 27 मार्च को होगी।


क्या है पूरा मामला (Elvish Yadav Snake Venom Case)

जैसा कि हमने आपको बताया 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर बनने के बाद एल्विश यादव के विवाद काफी ज्यादा बढ़ गए थे। कभी रेव पार्टी, तो कभी किसी के साथ मार-पीट करने की शिकायत उन्हें लेकर अक्सर आ रही थी। इन सब के बीच हैरानी तब हुई जब 2 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था। सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है। आरोपियों के कब्जे से 20ml सांप का जहर भी बरामद किया गया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story