Elvish Yadav और Lovekesh Kataria की टूटी दोस्ती, सामने आई ये वजह

Elvish Yadav Lovekesh Kataria Friendship Break: एल्विश यादव और लव कटारिया की दोस्ती में आई दरार, जानिए ऐसा क्या हुआ कि दोनों की दोस्ती टूटी, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 Aug 2024 10:20 AM GMT
Elvish Yadav Lovekesh Kataria Friendship Break
X

Elvish Yadav Lovekesh Kataria Friendship Break (Image- Social Media)

Elvish Yadav Lovekesh Kataria Bigg Boss News: एल्विश यादव (Elvish Yadav) और लव कटारिया (Lovekesh Kataria) एक अच्छे दोस्त हैं। कहीं ना कहीं लवकेश कटारिया जब बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बने। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होने लगी थी। कि लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा एल्विश यादव की वजह से बने हैं। क्योंकि वो एल्विश यादव के फ्रेंड है। तो वहीं एल्विश यादव की आर्मी ने लवकेश कटारिया को उनके बिग बॉस ओटीटी 3 में रहने पर सपोर्ट भी किया था। अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और लव कटारिया की एक वीडियो तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें एल्विश यादव कहते हुए नजर आए थे कि- गे होना बुरी बात नहीं है। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल हो रही हैं कि Elvish Yadav और Lovekesh Kataria के बीच सबकुछ सहीं नहीं है।

एल्विश यादव और लवकेश कटारिया के दोस्ती में आई दरार (Elvish Yadav Lovekesh Kataria Friendship Break News In Hindi)-

एल्विश यादव (Elvish Yadav) और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataraia) काफी समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ कई सारे यूटयूब ब्लॉग भी बना चुके हैं। तो वहीं जब लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बने थे। तब सबको और अच्छे से पता चला कि एल्विश यादव और लवकेश कटारिया काफी अच्छे दोस्त हैं। तो वहीं इस समय सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि एल्विश यादव और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) की दोस्ती में दरार आ गई है। तो वहीं एल्विश यादव (Elvish Yadav) और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) का कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जोकि बेडरूम का था। जिसमें एल्विश यादव लवकेश कटारिया का मजाक उड़ाते हुए नजर आए थे। जिसमें साथ में दोनों एक-दूसरे का मौज ले रहे थे। तो वहीं कुछ समय पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) की गर्लफ्रेंड अशाना चाँद ने अपने व्लॉग में छपरी कहा था। ऐसी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

जिसके बाद से एल्विश यादव के फैंस ने अशाना चांद ने एल्विश यादव से माफी मांगने को कहा था। कहीं ना कहीं ये वजह भी हो सकती है, इस समय एल्विश यादव और लवकेश कटारिया के दोस्ती में दरार आने की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि लवकेश कटारिया एल्विश यादव से ज्यादा इस समय विशाल पांडे के साथ दोस्ती निभाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी तक इन खबरों कि पुष्टि एल्विश यादव और लवकेश कटारिया की तरफ से नहीं की गई है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये दोनों ही बता सकते हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story