TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Elvish Yadav Case Update: एल्विश यादव के लिए बुरी खबर, जानें अब यूट्यूबर ने क्या किया ?

Elvish Yadav News: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 31 March 2024 5:13 AM GMT
Elvish Yadav FIR
X

Elvish Yadav FIR (Image Credit: Social Media)

Elvish Yadav FIR: मशहूर यूट्यूबर व 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, नोएडा पुलिस ने उन्हें रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, 4 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें बेल मिल गई थी। लेकिन अब एक बार फिर एल्विश यादव बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल, यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आइए आपको बताते हैं अब एल्विश यादव ने ऐसा क्या कर दिया है और क्या वह एक बार फिर जेल जाएंगे?

एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा (FIR Against Elvish Yadav)

दरअसल, गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव और सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांपों के प्रति क्रूरता करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने युट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया उर्फ राहुल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुरुग्राम पुलिस ने दोनों के खिलाफ यह एक्शन कोर्ट के आदेश पर लिया है। पीपल फॉर एनिमल एनजीओ के मेंबर और शिकायतकर्ता सौरभ गुप्ता की याचिका पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। गुरुग्राम पुलिस ने बादशाहपुर थाने में वन्यजीवों के प्रति क्रूरता और आई.पी.सी. की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एल्विश यादव पर क्या है आरोप (Elvish Yadav Controversy)

बता दें कि एल्विश यादव और राहुल यादव पर उनके एक म्यूजिक वीडियो की वजह से केस दर्ज किया गया है। दरअसल, एल्विश यादव और फाजिलपुरिया ने अपने एक गाने '32 बोर' की शूटिंग के दौरान अवैध रूप से सांपों का प्रयोग किया गया था। अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस अब जल्द ही एल्विश यादव और राहुल फाजिलपुरिया से पूछताछ करेगी। इस 32 बोर गाने की शूटिंग से ही नोएडा की रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें एल्विश यादव पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप है।


एक बार हो चुकी है गिरफ्तारी (Elvish Yadav Snake Venom Case)

एल्विश यादव पर आरोप लगा था कि वह रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करते हैं। नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश यादव को सांपों की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच की थी। बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने FIR कराई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, 2 दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। उसके बाद सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story