×

Elvish Yadav ने Chum Darang को ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से एनसीडब्लू ने भेजा समन

Elvish Yadav Racist' Remarks Against Chum Darang: बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव की बड़ी मुश्किलें चुम दरंग पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर मिली नोटिस

Shikha Tiwari
Published on: 14 Feb 2025 12:06 PM IST (Updated on: 14 Feb 2025 12:07 PM IST)
Elvish Yadav Chum Darang Case
X

Elvish Yadav Racist' Remarks Against Chum Darang (Image Credit-Social Media)

Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की एक बार फिर से मुश्किलों में फंस गए हैं। जिसके पीछे की वजह इस बार बिग बॉस 18 फेम चुम दरांग है। उनकी वजह से एल्विश यादव (Elvish Yadav) को NCW के द्वारा नोटिस भेजा गया है। इससे पहले भी एल्विश यादव के खिलाफ कई सारे केस चल रहे हैं, जिनकी तारीखों पर वो अक्सर जाते हुए नजर आते हैं। ये पहली बार नहीं हुआ है जब एल्विश यादव किसी कानूनी मामले में फंसे हो। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

एल्विश यादव पर लगा नस्लवादी टिप्पणी का आरोप (Elvish Yadav Racist Remarks On Chum Darang)-

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अभिनेत्री और बिग बॉस 18 फेम चुम दरंग( के बारे में नस्लभेदी टिप्पणी करने के लिए यूट्यूबर और सोशल मीडि.या इंफ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट के दौरान की गई उनकी टिप्पणियों पर नाराजगी के बाद आयोग ने एल्विश यादव को 17 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है।

विवाद तब शुरू हुआ जब एल्विश ने चुम दरांग (Chum Darang) के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की, उनके नाम और जातीयता का मजाक उड़ाया गया। उनकी आपत्तिजन टिप्पणियाँ गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके काम तक भी फैलीं, जहाँ उन्होंने फिल्म के साथ उनके जुड़ाव के बारे में अनुचित चुटकुले बनाए।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) को NCW द्वारा भेजे गए नोटिस की तस्वीर भी सामने आई है। नोटिस में लिखा है- राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक मीडिया पोस्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। जिसका शीर्षक है, महिला पैनल एल्विश यादव द्वारा अरूणाचली अभिनेत्री चुम दरंग के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की निंदा की गई है। जिसमें बताया गया है कि आपने पूर्व मिस अरूणाचल और बिग बॉस प्रतियोगी चुम दरंग के खिलाफ अपमानजनक और नस्लभेदी टिप्पणी की है। जिसमें उनका नाम अश्लील बताया गया है।

पॉडकास्ट के दौरान एल्विश यादव ने कहा था, "करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना स्वाद कैसे खराब होता है। और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है.. नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।"



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story