×

म्यूजिक फितूर की "ओ रे पिता" का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन होगा गाना रिलीज

फादर्स-डे के मौके पर "ओ रे पिता" म्यूजिक फितूर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और अन्य सभी डिजिटल स्टोर्स पर रिलीज होगा

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 11 Jun 2021 6:59 AM GMT
म्यूजिक फितूर की ओ रे पिता का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन होगा गाना रिलीज
X

मुंबई। रिकॉर्ड लेबल 'म्यूजिक फितूर' (Music Fitoor) को संगीत के क्षेत्र में अपने साफ सुथरे, कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीतों के लिए जाना जाता है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपनी अगली पेशकश 'ओ रे पिता' (O Re Pita) का मोशन पोस्टर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसे लोगों के तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोलह सेकंड के इस मोशन पोस्टर में एक इमोशनल धुन सुनाई देती है, जिसमें गायक अनुराग मौर्य (Anurag Maurya) एक गंभीर मुद्रा में नजर आ रहें हैं।

इस गीत को लिखा और कंपोज किया है ज़ुहैब ख़ान (Zuhaib Khan) ने, जो कि इसके पहले मदर्स-डे के मौके पर अपने गीत 'चेहरा सलोना' (Chehra Salona) से लोगों को काफ़ी प्रभावित कर चुके हैं। इस गीत को आवाज़ अनुराग मौर्य ने दी है, जो कि म्यूज़िक फ़ितूर और कई अन्य कंपनियों के लिए हिट गीत गा चुके हैं। फादर्स-डे को ध्यान में रखते हुए 'ओ रे पिता' 18 जून 2021 को म्यूज़िक फ़ितूर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और अन्य सभी डिजिटल स्टोर्स पर रिलीज़ होगा।

अब तक 25 से ज्याद एल्बम हो चुके हैं रिलीज

अनुराग मौर्य के अब तक 25 से ज्यादा एल्बम विभिन्न म्यूजिक कंपनियों से रिलीज हो चुके हैं। जिनमे टी-सिरीज, म्यूजिक फितूर,B4U,, सोनोटेक, रेड रिबन, देसी बॉक्स म्यूजिक आदि शामिल हैं। पिछले वर्ष बॉलीवुड की 'मेलोडी क्वीन' कही जाने वाली प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक के साथ भी उनका एक गाना 'रूह की मौजूदगी' रिलीज हुआ था। अभी हाल ही में B4U म्यूजिक से उनका एक बहुत ही रोमांटिक गीत 'तेरी आंखों से' रिलीज हुआ है, जिसने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

'भारत की शान' से शुरू हुआ अनुराग का करियर

अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'भारत की शान' से की थी, जिसके जज संगीतकार इस्माइल दरबार और गायिका उषा उत्थुप थीं। इसके बाद यूट्यूब पर बहुत से गीतों के कवर वर्जन्स गाए। लेकिन धीरे-धीरे उनके सिंगल ट्रैक्स लोगों को इतने पसंद आने लगे कि अनुराग की एक अलग पहचान लोगों के सामने उभरकर आई।

अनुराग मौर्य ने अपने सभी गानों में अपनी अनूठी अवधारणाओं से हम सभी को रूबरू कराया है। 'नन्ही क्यारी', 'सूनी सूनी', 'क्यूं हो गई जुदा' या उनका नवीनतम गीत 'चेहरा सलोना', जिस गति से अनुराग दर्शकों का दिल अपनी मनमोहक आवाज से जीत रहें हैं, वह प्रशंशनीय है। इसके अलावा उन्होंने कई जिंगल्स एवं कवर सांग्स भी गाए हैं। अभी हाल ही में जनता को मास्क की महत्ता बताते हुए "ले स्वासा" नामक जिंगल उनका रिलीज हुआ। आने वाले समय में अनुराग मौर्य के और भी कई फिल्म, सिंगल्स और वेब सिरीज में उनकी आवाज दर्शकों को सुनने को मिलेगी।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story